Expert

क्या मछली खाने के बाद अंडा खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Should You Eat Egg After Eating Fish: मछली के खाने के बाद आपको कुछ फूड्स का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। जानें अंडा खाना कितने सेफ है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मछली खाने के बाद अंडा खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय


Should You Eat Egg After Eating Fish: आयुर्वेद हमेशा से ही गलत फूड कॉम्बिनेशन के सेवन से बचने की सलाह देता है। क्योंकि जब आप दो ऐसे फूड्स का साथ में सेवन करते हैं, जो एक दूसरे की प्रकृति से विपरीत हैं, तो यह आपके पेट में जाने के बाद कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देते हैं। यह कुछ लोगों की सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आमतौर पर लोगों गलत फूड कॉम्बिनेशन खाने के बाद बहुत थकान, मतली और पाचन से जुड़ी समस्याएं आदि नोटिस करते हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि जानकारी की कमी की वजह से कुछ लोग कुछ स्वस्थ फूड्स का साथ में सेवन करने से भी हिचकिचाते हैं। इसी तरह अंडा और मछली के साथ में सेवन को लेकर भी लोगों के बीच तरह-तरह की धारणाएं हैं। कुछ लोगों कहते हैं कि मछली खाने के बाद अंडा नहीं खाना चाहिए, तो वहीं कईयों का मानना है कि इनका साथ में सेवन पूरी तरह सेफ है? मछली और अंडा का साथ में सेवन सुरक्षित है या नहीं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Should You Eat Egg After Eating Fish

क्या मछली के साथ अंडा खा सकते हैं- Can We Eat Egg And Fish Together

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार "आप चाहें, तो मछली खाने के बाद अंडा खाएं या इसे साथ में खाएं, दोनों ही सूरतों में यह पूरी तरह सुरक्षित है। अंडा और मछली कोई विरुद्ध आहार नहीं हैं। न तो मछली अंडे के पाचन में रुकावट पैदा करती है और नहीं अंडा  मछली के पाचन में। दोनों ही पोषण से भरपूर फूड्स हैं और आपको इनका सेवन जरूर करना चाहिए। हालांकि, दोनों को साथ में खाना कुछ लोगों के लिए थोड़ा असहज हो सकता है। मछली और अंडा दोनों ही प्रोटीन, कार्ब्स, फैट और कई जरूरी पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं। यह आपके पेट को बहुत जल्दी भर देते हैं। साथ ही, पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। अगर आप दोनों का सेवन साथ में कर सकते हैं, तो बिना किसी संकोच के कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। लेकिन दोनों के स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए जबरदस्ती इनका सेवन करने से बचें। अपनी जरूरत और सहजता के अनुसार सही विकल्प चुनें।"

इसे भी पढ़ें: जामुन खाने से लिवर को मिलते हैं कई खास फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

इसे भी पढ़ें: थायराइड की समस्या में कारगर है मोरिंग पाउडर, इस तरह से करें सेवन

मछली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?- What To Avoid After Eating Fish In hindi

भले ही मछली और अंडे का सेवन आप साथ में कर सकते हैं, लेकिन कई अन्य ऐसे फूड्स हैं, जिनका सेवन आपको मछली के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पनीर, मीट, सलाद में फल और दूध आदि कुछ ऐसे आम फूड्स हैं, जिनका सेवन आपको मछली के साथ या कम से कम इसे खाने के 1 घंटे बाद तक भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, कई अन्य फूड्स भी हैं जिनसे आपको बचना चाहिए जैसे, काला चना, शहद, दही, मूली, गुड़।

All Image Source: Freepik

Read Next

खराब मूड को ठीक करने में मदद करेंगे ये न्यूट्रिएंट्स, जरूर करें डाइट में शामिल

Disclaimer