Fri Sep 11, 2026 | 10:47 PM IST

Expert

थायराइड की समस्या में कारगर है मोरिंग पाउडर, इस तरह से करें सेवन

थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने के लिए मोरिंगा के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।   

आज के समय थायराइड एक आम समस्या बनती जा रही है। यह रोग पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अधिक होता है। दरअसल, थायराइड हमारे गले में मौजूद एक ग्रंथि होती है, जो कुछ विशेष हार्मोन का उत्पादन करती है।  जब इस ग्रंथि का कार्य प्रभावित होता है, तो इसे हाइपोथारायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है। यदि, इस स्थिति का इलाज न किया जाए, तो मरीज को कई तरह की समस्याएं हो सकती है। लेकिन, आप घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि मोरिंगा के पाउडर से आप थायराइड की समस्या को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।

थायराइड में मोरिंगा पाउडर खाने के फायदे | Benefits Of Moringa Powder In Thyroid In Hindi 

आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर

मोरिंगा पाउडर आवश्यक विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। थायराइड रोगियों के लिए पोषक तत्व का स्तर बनाए रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। मोरिंगा पाउडर में विटामिन ए, सी, ई और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन पाया जाता है, जो थायराइड के लिए जरूरी होता है। ये पोषक तत्व हार्मोन बनाने के लिए आवश्यक होते हैं। साथ ही, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : थायराइड की बीमारी क्यों और कैसे होती है? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के उपाय

moringa powder in thyroid

हार्मोनल को बैलेंस करें

मोरिंगा पाउडर में ऐसे गुण होते हैं, जो हार्मोनल को बैलेंस करने में सहायक होते हैं। यह फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड और आइसोथियोसाइनेट्स जैसे प्लांट बेस्ड न्यूट्रिशन होते हैं, जिनका थायराइड फ़ंक्शन पर सकारात्मक प्रभाव देखा गया है। ये बायोएक्टिव गुण थायराइड हार्मोन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं और टी4 (थायरोक्सिन) को सक्रिय रूप, टी3 (ट्राईआयोडोथायरोनिन) में बदलने में सहायता कर सकते हैं।

एनर्जी लेवल को बढ़ाएं 

थायराइड के कारण अक्सर थकान और एनर्जी का लेवल कम हो जाता है। लेकिन, मोरिंगा पाउडर में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन होता है, जो एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, मोरिंगा पाउडर रेड ब्लड सेल को बढ़ाता है, जिससे ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और थकान कम होती है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण 

मोरिंगा के पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने का काम करता है। मोरिंगा के पाउडर के गुण थायराइड फंक्शन को बेहतर करते हैं और अन्य जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं।

मोटापे को कंट्रोल करने में सहायक

थायराइड के मरीजों को मोटापा कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है। मोरिंगा पाउडर कैलोरी कम होती है। साथ ही, पोषक तत्व के कारण यह वजन को कंट्रोल करने में सहायक होता है। मोरिंगा फाइबर का मुख्य स्रोत माना जाता है, जो आपकी भूख को शांत करता है। इसकी वजह से आपको बार-बार भूख नहीं लगती और मोटापा कंट्रोल में रहता है।

मोरिंगा पाउडर का कैसे करे सेवन - How To Eat Moringa Powder For Thyroid Patient in Hindi

  • मोरिंगा का पाउडर को आप गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी को उबालें और उसमें एक चम्मच मोरिंगा का पाउडर मिला लें। इस चाय को आप दिन में एक बार पी सकते हैं।
  • मोरिंगा पाउडर को आप आटे के साथ ही ले सकते हैं। आटे को गूंथते समय आप उसमें दो से चार चम्मच मोरिंगा के पाउडर को मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद इस आटे से रोटी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
  • सब्जी व सलाद को बनाने के बाद आप ऊपर से मोरिंगा का पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Throat Pain: गले में दर्द होने पर अपनाएं ये 5 उपाय, जल्‍द म‍िलेगा आराम

मोरिंगा आपके स्वास्थय के लिए बेहतर होता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे नियमित सेवन कर सकते हैं। यदि, थायराइड की समस्या अधिक है, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें और किसी भी तरह के घरेलू उपाय से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य करें। 

Read Next

प्रेग्नेंसी में कर रही हैं मटन का सेवन, तो जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 22, 2023 20:28 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content