Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंट महिलाएं मानसून में अंडे का सेवन कर सकती हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Kya Pregnancy Me Anda Kha Sakte Hai: प्रेग्नेंट महिलाओं को कच्चा अंडा खाने से बचना चाहिए। इसमें हार्मफुल बैक्टीरिया होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंट महिलाएं मानसून में अंडे का सेवन कर सकती हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान


Can Pregnant Woman Eat Eggs In Monsoon Season In Hindi: आमतौर पर सर्दी और मानसून के दिनों में अंडा खाया जाना अच्छा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इससे हमारी सेहत में सुधार होता है और बीमार होने का जोखिम भी कम हो जाता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ हमेशा यह सलाह देते हैं कि रोजाना एक उबला अंडा खाया जाना चाहिए। खासकर, बच्चों के लिए। लेकिन अगर हम बात प्रेग्नेंट महिलाओं की बात करें, तो यह अवश्य चिंता का विषय हो सकता है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दिनों में महिलाओं को बहुत ध्यान पूर्वक चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिसका सेहत और भ्रूण के विकास पर निगेटिव असर पड़ सकता है। तो क्या प्रेग्नेंट महिलओं के लिए मानसून में अंडे का सेवन करना सुरक्षित होता है? जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से।

क्या मानसून के दिनों में प्रेग्नेंट महिलाएं अंडे का सेवन कर सकती हैं?

Can Pregnant Woman Eat Eggs In Monsoon Season

चाहे सीजन मानसून का हो या कोई और। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कुछ भी खाने से पहले सतर्कता बरतनी चाहिए। जहां तक बरसात के दिनों में अंडा खाने का सवाल है, तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। अंडा हर मौसम में हेल्दी विकल्प है। लेकिन, प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चा अंडा नहीं खाना जाया जाना चाहिए। वास्तव में, प्रेग्नेंसी के समय आप किस तरह के अंडे का सेवन कर रहे हैं, यह बात बहुत मायने रखती है। इन दिनों पोज, हाफ बॉएल्ड या कच्चा अंडे के सेवन से बचें। ध्यान रखें कि इन दिनों पूरी तरह से पका हुआ अंडा खाएं। इसमें पूरी तरह उबला अंडा, आमलेट, स्क्रम्बल्ड एग आदि शामिल हैं। हालांकि, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सबसे हेल्दी ऑप्शन उबला अंडा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में मौसमी बुखार होने पर क्या खाएं और क्या नहीं, एक्सपर्ट से जानें

मानसून के दिनों में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अंडे खाने के फायदे

Can Pregnant Woman Eat Eggs In Monsoon Season

  • अंडे में काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर प्रेग्नेंसी में महिलाएं उबला अंडा खाती हैं, तो इससे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास बेहतर तरीके से होता है।
  • अंडे के सेवन से गर्भ में पल रहे शिशु को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। साथ ही, महिला की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है, जो उसे बीमारी के जोखिम से बचाती है।
  • अंडे में करीब 70 कैलोरी होती है। इसका सेवन करने से महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के रोजाना की जरूरत की कैलोरी की आपूर्ति हो सकती है। 
  • अडे का सेवन करने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बैलेंस करने में मदद मिलती है। हालांकि, प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अंडे का सफेद भाग का सेवन अधिक करना चाहिए। अगर किसी महिला को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो उन्हें अंडे के पीले भाग का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मानसून में गर्भवती महिलाओं को डाइट से जुड़ी इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, तभी शिशु होगा स्वस्थ

मानसून के दिनों में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अंडे खाने के नुकसान

प्रेग्नेंट महिलाओं को मानूसन में कच्चे अंडे नहीं खाने चाहिए। कच्चे अंडे में हार्मफुल बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसका सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला और उनके गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसलिए, जब भी अंडा खरीदने जाए हैं, तो अच्छी दुकान से खरीदें। खराब अंडों का सेवन न करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में करेला खाना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version