Expert

जामुन खाने से लिवर को मिलते हैं कई खास फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Jamun Benefits For Liver In Hindi: जामुन खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन जिन लोगों को लिवर संबंधी समस्याएं हैं उनके लिए यह एक रामबाण उपाय है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जामुन खाने से लिवर को मिलते हैं कई खास फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में


Jamun Benefits For Liver In Hindi: खट्टे-मीठे और रसीले जामुन खाना तो हम सभी को बहुत पसंद होता है। यह फल स्वाद में हल्का कसैला भी होता है, इसलिए इसका सेवन डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। गर्मियों में लोग जामुन फल, इसका सिरका, पाउडर और जूस का खूब सेवन करते हैं। कई जरूरी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर जामुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर, वजन घटाने, शरीर को हाइड्रेट रखने, इम्यूनिटी मजबूत बनाने और आपको कई गंभीर रोगों से दूर रखने तक, नियमित जामुन खाने से आपको ढेरों लाभ मिल सकते हैं। जिन लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं जैसे फैटी लिवर या सिरोसिस आदि की समस्या है, अगर वे लोग रोज जामुन खाएं, तो इससे उनकी लिवर की स्थिति में सुधार करने में बहुत मदद मिल सकती है। लिवर स्वास्थ्य के लिए जामुन का सेवन कैसे लाभकारी है और कितनी मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने सर्टिफाइड फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jamun Benefits For Liver In Hindi

लिवर के लिए जामुन के फायदे- Jamun Benefits For Liver In Hindi

फिटनेस कोच विनीत की मानें, तो "जामुन पोषण का खजाना हैं। यह पानी से भरपूर होने के साथ ही, विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम आदि से भी भरपूर होती हैं। लेकिन लिवर के लिए इसे जो जामुन  को लाभकारी बनाते हैं, वह हैं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण। एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह उन्हें बेअसर करते हैं और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इस तरह यह लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाती हैं। वहीं, इसके एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों की बात करें, तो यह लिवर की सूजन कम कम करने में मदद करते हैं और लिवर फंक्शन में सुधार करते हैं।"

इसे भी पढ़ें: किडनी रोगियों के लिए जामुन खाना होता है फायदेमंद, जानें कितनी मात्रा में सेवन है से

चूहों पर किये गए एक अध्ययन में भी यह पाया गया है कि "जामुन में मौजूद फाइटोकेमिकल्स लिवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव कम करते हैं। साथ ही लिवर की कोशिकाओं नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।" इसके अलावा, जामुन खाने से भूख में सुधार, पाचन को दुरुस्त और पाचक रसों के स्राव में सुधार करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: PCOS कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 5 बीज, दूर होंगी कई अन्य समस्याएं

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कितने जामुन खाएं- How Much Jamun To Eat In One Day

फिटनेस कोच विनीत के अनुसार "एक सामान्य व्यक्ति दिन में 100 ग्राम या 7-8 जामुन फल सुरक्षित रूप से खा सकता है। लेकिन अगर आप जामुन का जूस ले रहे हैं, तो ध्यान रखें कि 3-4 चम्मच से अधिक न लें। वहीं, इसके पाउडर या सिरके का सेवन एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही करें। क्योंकि इसकी अधिक मात्रा से सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं।"

All Image Source: Freepik

Read Next

PCOS कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 5 बीज, दूर होंगी कई अन्य समस्याएं

Disclaimer