अनियमित दिनचर्या और खानपान की गलत आदतों के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगा है। आज के समय में मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही है। बाहर का जंक फूड ज्यादा खाना भी मोटापे की एक बड़ी वजह मानी जाती है। वजन बढ़ने के कारण लोगों को कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, डायबिटीज और हार्ट संबंधी रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। काम के चलते लोगों को खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में एक्सरसाइज न करने की वजह से भी लोगों को कई तरह की बीमारियां होने लगी है। लेकिन, अगर आप रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज करें, तो मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, डाइट में कुछ विशेष बदलाव कर आप अपने वजन को तेजी से घटा सकते हैं। वजन कम करने के लिए आप करौंदे को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बायोटिक गुण होता हैं। इसमें विटामिन और मिनरल्स उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके मोटापे के कम करने में सहायक होते हैं। इस लेख में डायटीशियन शिवाली गुप्ता ने बताया कि डाइट में करौंदे को शामिल कर वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
वेट लॉस के लिए करौंदा खाने के फायदे - Benefits Of Karonda For Weight Loss in Hindi
गर्मियों के मौसम करौंदा आसानी से उपलब्ध होता है। इसे फल और सब्जी के तरह खाया जा सकता है। इसे आप चटनी, जूस और जैम के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
फाइबर से युक्त
करौंदे में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया के लिए आवश्यकत होता है। फाइबर युक्त आहार खाने से आपका बाउल मूवमेंट बेहतर होता है और आपको कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है। पाचन क्रिया बेहतर होने से आपके शरीर का फैट भी कम होने लगता है, क्योंकि आहार से फैट के ब्रेकडाउन और डाइजेशन की प्रक्रिया में सुधार होता है।
मेटाबॉलिज्म को करें बेहतर
हमारे शरीर के अंगों को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। मेटाबॉलिज्म शरीर के सभी अंगों को ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता है। करौंदा खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपके शरीर के कैलोरी तेजी से बर्न होती है। कैलोरी बर्न होने से आपका मोटापा कम होने में मदद मिलती है।
बार-बार भूख न लगना
करौंदे में मौजूद फाइबर आपके भूख को शांत करने के लिए भी फायदेमंंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट को लंबे तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। जिससे आपको बार-बार भूख नहींं लगती है। बार-बार खाना न खाने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
इसे भी पढ़ें : वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह करें सूर्य नमस्कार, जानें इसे करने का सही तरीका
वेट लॉस के लिए करौंदा किस तरह खाएं - How To Eat Karonda For Weight Loss in Hindi
करौंदे का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। लेकिन, सुबह के समय खाली पेट करौंदा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप करौंदे का जूस सुबह के समय पी सकते हैं। इसके अलावा, उत्तर भारत में करौंदे की सब्जी को खूब पसंद किया जाता है। इसके फायदों के चलते करौंदे को आचार की तरह भी स्टोर किया जा सकता है। इससे आप सर्दियों में भी करौंदे का सेवन कर सकते हैं। जिन बच्चों को इसका टेस्ट पंसद नहीं आता है, वह करौंदे का जैम का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : वजन कम करने में लाभकारी है हरी शिमला मिर्च, डाइट में जरूर करें शामिल
वजन को कम करने के लिए आप डाइट में बदलाव करने के साथ ही, आप रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे आपको मोटापे की समस्या में आराम मिलेगा। साथ ही, आप योग आसन से भी वजन को तेजी से कंट्रोल कर सकते हैं।