पुरुषों में कम उम्र में बाल झड़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इनके बारे में

Teenage Hair Loss: महिलाओं की तरह ही पुरुषों के भी कम उम्र में बाल झड़ते हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के अलावा इसके कई कारण हो सकते हैं। जानें पुरुषों के बाल झड़ने के कारण-
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों में कम उम्र में बाल झड़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इनके बारे में


Hair Loss in Teenage Male: सभी लोगों को अपने पूरे जीवन में कभी न कभी बालों के झड़ने (hair loss) का अनुभव करना ही पड़ता है। अधिकतर लोगों को बालों के झड़ने की समस्या बढ़ती उम्र में होती है, तो कुछ लोगों के कम उम्र या किशोरावस्था (hair loss in teenage) में ही बाल झड़ने लगते हैं। कम उम्र में बाल झड़ना एक बहुत बड़ी समस्या होती है। यह पुरुषों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर देता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल असंतुलन और आनुवांशिक कारक पुरुषों के कम उम्र में बाल झड़ने के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा अधिक दवाइयों का सेवन भी किशोरावस्था में बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। कम उम्र में बाल झड़ने के कारणों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें-

1. आनुवांशिक कारण (Genetics)

पुरुषों में कम उम्र में बाल झड़ने का एक मुख्य कारण आनुवांशिक हो सकता है। अगर किसी के माता-पिता को गंजेपन की समस्या है, तो उनके बेटे को भी कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। गंजेपन की समस्या आनुवांशिक भी हो सकती है। यह पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मिलती है। अगर आपको घर में भी किसी को गंजेपन की समस्या है, तो आप डॉक्टर की राय लेकर इससे अपना बचाव कर सकते हैं।

hair loss

2. एलोपेशिया एरियाटा  (Alopecia areata)

एलोपेशिया एरियाटा एक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसकी वजह से बाल पैच में गिर जाते हैं। ऑटोइम्यून (autoimmune disease) स्थितियां तब विकसित होती है, जब आपका शरीर स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। एलोपेशिया के मामले में प्रतिरक्षा प्रणाली बालों के रोम पर हमला करती है। इस दौरान आप सिर, भौहों, पलकों और शरीर के अन्य हिस्सों के बालों को भी झड़ता हुआ महसूस कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - तनाव ही नहीं बल्कि इन कारणों से भी झड़ सकते हैं पुरुषों के बाल, जानें इससे बचने के तरीके

3. शरीर में पोषक तत्वों की कमी (Lack of nutrients in the body)

शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी पुरुषों में कम उम्र में बाल झड़ने का कारण बन सकता है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न मिलने पर भी बाल झड़ सकते हैं। भोजन की कमी, आहार असंतुलन, खाने के विकार और पाचन की स्थिति भी बाल झड़ने के कारण है। शरीर में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, आयरन, नियासिन, विटामिन डी, बायोटिन, सेलेनियम और फोलिक एसिड की कमी होने पर बाल झड़ सकते हैं।

4. थायराइड (thyroid in male)

थायराइड होने पर भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। थायराइड हार्मोन के कम उत्पादन या अधिक उत्पादन भी बाल झड़ने (hair loss) का कारण बन सकता है। आजकल कम उम्र के लोग भी थायराइड से परेशान हैं, ऐसे में यह हेयर लॉस का कारण बनता है। थायराइड रोगियों में बालों का झड़ना काफी आम होता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में देखा जा सकता है।

lupus

5. ल्यूपस (lupus)

ल्यूपस एक ऑटोइम्यून बीमारी है। यह प्रतिरक्षा प्रणावी द्वारा आपके ऊतकों और अंगों को लक्षित करने का कारण होती है। ल्यूपस जोड़ों में दर्द, थकान, तितली के आकार के दाने और बालों के झड़ने जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। ल्यूपस रोगियों का वेट तेजी से कम होता है। बाल झड़ना भी इसका एक लक्षण होता है।

इसे भी पढ़ें - हेयर फॉल और हेयर लॉस में क्या अंतर है? जानें इन दोनों के कारण और बचाव के टिप्स

क्या यौवन के कारण किशोरावस्था में बाल झड़ सकते हैं? 

यौवन हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव का कारण बनता है, जो संभावित रूप से बालों के विकास को प्रभावित कर सकता है। बालों का झड़ना यौवन के तुरंत बाद शुरू हो सकता है और समय के साथ आगे बढ़ सकता है। यौवन पुरुषों और महिलाओं के लिए बालों के झड़ने का सबसे आम कारण है।

इनके अलावा हार्मोनल बदलाव और अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन करना भी बाल झड़ने के कारण हो सकते हैं। इसलिए अगर कम उम्र में ही आपको बाल झड़ने के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

क्या खाने से बाल नहीं झड़ते हैं: बालों को झड़ना कम करने के लिए खाएं ये 5 फल, सब्जियां और दाल

Disclaimer