क्या खाने से बाल नहीं झड़ते हैं: बालों को झड़ना कम करने के लिए खाएं ये 5 फल, सब्जियां और दाल

क्या खाने से बाल नहीं झड़ते हैं:  इस सवाल का  जवाब उन फलों और सब्जियों में हैं जो कि उन पोषक तत्वों से भरपूर हैं जो कि बालों को झड़ने से रोकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या खाने से बाल नहीं झड़ते हैं:  बालों को झड़ना कम करने के लिए खाएं ये 5 फल, सब्जियां और दाल


बाल झड़ना (hair fall) इन दिनों एक आम परेशानी बनती जा रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि खराब लाइफ स्टाइल, बालों की खराब देखभाल और शरीर में कुछ विटामिन व पोषक तत्वों की कमी। ऐसे में जरूरी ये है कि आप शरीर में उन पोषक तत्वों की कमी को दूर करें जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसे में फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। इनमें कुछ फल, सब्जियां और दाल शामिल हैं जिनमें विटामिन सी, जिंक, फोलेट और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं। इन चीजों की खास बात ये भी कि ये आपको आसानी से अपने घर मिल जाएंगे और आप इसे अपने सुविधानुसार खा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

Insideavocado

क्या खाने से बाल नहीं झड़ते हैं-Foods to prevent hair loss in hindi

1. कीवी, एवोकाडो और प्रून्स 

कीवी विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों के झड़ने को रोकता है। आप कीवी को यूं ही खा सकते हैं या फिर इसका जूस भी पी सकते हैं। इसी तरह एवोकाडो विटामिन ई बालों की मजबूती के साथ-साथ विकास को भी बढ़ावा देता है। वोकाडो विटामिन ई के उत्कृष्ट स्रोत हैं। वास्तव में, एक मध्यम आकार का एवोकाडो, आपकी दैनिक विटामिन ई की जरूरत का लगभग 21% हिस्सा है। विटामिन ई भी फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत है, जिसकी कमी को बालों के झड़ने से जोड़ा गया है। जब आप इसे रेगुलर खाने लगते हैं तो इससे आपके बालों को झड़ना कम हो जाता है। इसी तरह प्रून्स भी बालों के विकास को बढ़ावा देने में मददगार है। 

इसे भी पढ़ें : बालों पर लौकी का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस तेल को घर बनाने का तरीका

2. पालक और गाजर 

विटामिन और पोषक तत्वों जैसे फोलेट, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर, ये सब्जियां बालों के विकास के लिए जरूरी हैं।  अगर आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इसी तरह गाजर बालों के लिए आवश्यक विटामिन ए का भी सही स्रोत हैं। ये स्कैल्प के लिए बेहद पौष्टिक होते हैं और आपके बालों को जड़ों से सिरे तक मॉइस्चराइज रखने में काफी मदद करते हैं। आप गाजर को फ्राइड राइस, वेजिटेबल चाट और सलाद आदि में मिला कर खा सकते हैं।

 Inside1hairfall

3. राजमा और चना 

राजमा और चना प्रोटीन और फोलेट का एक बड़ा स्रोत है जो दोनों ही बालों के विकास के लिए जरूरी है। दरअसल,  राजमा में मिलने वाला फाइबर बालों के घना बनाने में मददगार है। इसलिए, अगर आपके बाल पतले हैं, तो यह आपके लिए सुपर फूड है। वहीं चना दाल लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करते हैं। इस प्रकार, बालों के विकास और मजबूती के लिए आवश्यक साबित होता है।  आप इन दोनों ही दालों को कई प्रकार से खा सकते हैं। 

4. डेयरी उत्पाद (कम फैट वाले)

बालों के विकास के लिए कैल्शियम एक अत्यंत आवश्यक खनिज है, क्योंकि इसमें प्रोटीन के दो स्रोत होते हैं, व्हे प्रोटीन और कैसिइन। इसलिए अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए अपने नाश्ते  में दही या पनीर को शामिल करें।  साथ ही आप इसमें अखरोट और अलसी जैसे कुछ मेवा मिलाकर भी खा सकते हैं जो कि जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हैं और बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। 

Inside2dal

इसे भी पढ़ें : बालों का झड़ना-टूटना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए मेथी के बीजों से बनाएं हेयर सीरम, जानें तरीका

5. अंडे

अंडे प्रोटीन और बायोटिन का एक बड़ा स्रोत हैं, जो दोनों ही बालों की मजबूती को बढ़ावा देते हैं। वास्तव में, प्रोटीन आपके बालों के टेक्सचर को बेहतर बनाता है। यही वजह है कि इसकी कमी हमेशा बालों के झड़ने से जुड़ी रही है। इसके अतिरिक्त, केराटिन का उत्पादन करने के लिए बायोटिन आवश्यक है, जो एक प्रकार का हेयर प्रोटीन भी है। 

तो, आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो आपको इन तमाम फूड्स का सेवन करना चाहिए। इससे आपके बाल जहां जड़ों से मजबूत होते हैं वहीं इनकी बनावट भी बेहतर होती है।

all images credit: freepik 

Read Next

हेयरस्टाइल टूल्स से बालों को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल

Disclaimer