Fri Sep 25, 2026 | 08:29 AM IST

बालों पर लौकी का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस तेल को घर बनाने का तरीका

बालों पर लौकी का तेल (bottle gourd oil benefits for hair) लगाने से बाल मजबूत बनते है। हेयर फॉल (hair fall) की समस्या से छुटकारा मिलता है। इससे बाल काले, घने बनते हैं।
बालों पर लौकी का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस तेल को घर बनाने का तरीकाबालों पर लौकी का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस तेल को घर बनाने का तरीका

Bottle Gourd Oil Benefits in Hindi: अनहेल्दी डाइट, स्ट्रेस या तनाव का असर हमारी सेहत के साथ ही बालों पर भी पड़ता है। हमेशा तनाव में रहने, खाने में पोषक तत्वों की कमी और कैमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल से हेयर फॉल, ग्रे हेयर जैसी समस्याएं होने लगती हैं। बालों को मजबूत, घना, लंबा और चमकदार बनाने के लिए उन्हें भी पोषण की जरूरत होती है। बालों को पोषण देने के लिए हम नारियल का तेल, सरसों का तेल या बादाम का तेल लगाते हैं। आप चाहें तो बालों की समस्याएं दूर करने के लिए लौकी के तेल (lauki ka tel) का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

लौकी की सब्जी के साथ ही लौकी का तेल भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लौकी का तेल हमारे सिर, बालों और मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस तेल को बालों पर लगाने से हेयर फॉल (hair fall control) रुकता है। इसके अलावा लौकी का तेल लगाने से रूसी भी दूर होती है। दरअसल, लौकी के तेल में मैग्नीशियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी, जिंक, मैंगनीज और विटामिन बी कॉम्पलेक्स पाया जाता है। लौकी के तेल में मौजूद ये सभी तत्व बालों को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं बालों पर लौकी का तेल लगाने के फायदे (Lauki ka tel benefits in hindi)

lauki ke tel ke faydelauki ke tel ke fayde

बालों के लिए लौकी का तेल के फायदे (lauki ka tel lagane ke fayde)

बालों को पोषण देने के लिए नियमित रूप से ऑयलिंग करना बहुत जरूरी होता है। इससे बाल मजबूत, घने और लंबे बनते हैं। साथ ही बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। जानें बालों पर लौकी का तेल लगाने के फायदे (bottle gourd oil benefits for hair)-

1. हेयर फॉल रोके (hair fall control): लौकी का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नियमित रूप से लौकी के तेल से बालों की मसाज करने से हेयर फॉल या बाल झडने की समस्या से छुटकारा मिलता है। इससे बाल लंबे और घने बनते हैं। यह बालों के अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इससे बालों को मजबूती मिलेगी।

2. सफेद बालों से छुटकारा (gray hair oil): आजकल अधिकतर लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं। कम उम्र में ही बाल सफेद नजर आने लगते हैं। इसे छिपाने के लिए लोग कलर डाई का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप सफेद बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बालों पर लौकी का तेल लगा सकते हैं। इस तेल से बालों की मालिश करने से बाल काले होते हैं। सफेद बालों से छुटकारा मिलता है।

3. डैंड्रफ कैसे हटाये (dandruff treatment at home in hindi): सर्दियों मे बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। इसके लिए आप मंहगे शैंपू, हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन डैंड्रप से छुटकारा पाने के लिए लौकी का तेल भी फायदेमंद है। इस तेल से मालिश करने से रूसी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें - बालों के लिए काली किशमिश: सफेद बालों को काला करने के लिए इस तरह खाएं काली किशमिश, मजबूत भी होंगे बाल

lauki ke tel ke faydelauki ke tel ke fayde

4. बालों को मजबूत बनाए (oil for hair growth): बालों को लंबा औऱ मजबूत बनाने के लिए ऑयलिंग करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप लौकी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से लौकी का तेल बालों पर लगाने से बालों को पोषण मिलता है, जिससे बाल लंबे और मजबूत बनते हैं।

5. ड्राय हेयर केयर (dry hair oil): लौकी के तेल से बालों की मसाज करने से ड्राय हेयर से भी छुटकारा मिलता है। अगर आपके बाल ड्राय है, तो आप लौकी के तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं। बालों की मालिश करना फायदेमंद होता है।

लौकी का तेल कैसे बनाएं (lauki ka tel kaise banaen)

लौकी का तेल: लौकी के तेल को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए नारियल के तेल और लौकी की जरूरत होगी। जानें लौकी का तेल बनाने का तरीका (How to make bottle gourd oil)-

  • लौकी का तेल बनाने के लिए लौकी को छिलकों समेत काट लें।
  • अब लौकी के टुकड़ों को 4-5 दिनों तक धूप में सुखाने के लिए रख दें।
  • इसके बाद एक पैन लें। इसमें नारियल का तेल डालें।
  • नारियल का तेल गर्म होने के बाद इसमें लौकी के टुकड़े डाल दें। 
  • इसे 15-20 मिनट तक पकाएं। जब लौकी अच्छी तरह पक जाए तो, गैस बंद कर दें।
  • अब इसे ठंडा होने दें। फिर इसे छान लें और कांच की बोतल में डाल दें।

इसे भी पढ़ें - बालों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है रीठा, जानें लगाने का तरीका

लौकी के तेल (lauki ke tel ke fayde) को आप रात को बालों पर लगाकर सो सकते हैं। इसके लिए लौकी का तेल लें, बालों पर 10 मिनट तक मसाज करें। सुबह बालों को अच्छी तरह से धो लें। इससे बाल लंबे और मजबूत बनेंगे।

Read Next

→

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 27, 2021 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content