For Hair: बेजान बालों में जान डाल देते हैं ये 8 फूड, डाइट में जरूर करें शामिल

जिस प्रकार हमारे शरीर के विकास के लिए हमे पोषण व एक हेल्दी मील की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार हमारे बालों को भी बढ़ने के लिए उचित पोषण की आवश्यकता होती है। कुछ पोषण हमारे बालों को शैम्पू व तेल लगाने से मिलता है तो कुछ जो हम खाते हैं उससे मिलता है। इसलिए हमे हमारे खान पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से।  
  • SHARE
  • FOLLOW
For Hair: बेजान बालों में जान डाल देते हैं ये 8 फूड, डाइट में जरूर करें शामिल

हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल घने, लंबे व मजबूत हो। दिलचस्प बात यह है कि हमारे बाल प्रति माह लगभग 0.5 इंच (1.25 सेमी) और प्रति वर्ष 6 इंच (15 सेमी) बढ़ते हैं। यह कितनी तेजी से बढ़ते हैं उम्र, स्वास्थ्य, आनुवांशिकी और आहार जैसे कारकों पर भी निर्भर करता है। माना कि हम  उम्र और आनुवांशिकी जैसे कारकों को नहीं बदल सकते हैं। पर आहार पर हमारा नियंत्रण है। 

वास्तव में, सही पोषक तत्वों की कमी वाले आहार का सेवन करने से बालों का झड़ना बंद हो सकता है। सही पोषक तत्वों के साथ संतुलित आहार खाने से बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, खासकर यदि  खराब पोषण के कारण बालों के झड़ने का सामना कर रहे हैं। जानिए ऐसे कुछ  खाद्य पदार्थों के विषय में, जो बालों के  विकास में सहायक हो सकते हैं।

haircare

अंडे (Eggs)

अंडो में प्रोटीन व बायोटिन नामक महत्त्वपूर्ण पोषक तत्त्व होते हैं। इनके सेवन सेवन  बालों के विकास में मदद मिलती है।  यदि आप उचित प्रोटीन नहीं खाएंगे तो आपके बालों को पूरी  प्रोटीन नहीं मिलेगी । उस की कमी की वजह से वे बढ़ नहीं पाएंगे। इसलिए जितना हो सके उतने अंडे खाएं। यह आपकी सेहत के लिए भी अच्छे रहते हैं। 

जामुन (Berries)

जामुन पोषक तत्वों व विटामिनों से भरपूर होती हैं। इससे आपके बालों को बढ़ने में भी मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी होता है जो कि एक महत्वपूर्ण एंटी ऑक्सीडेंट्स हैं। इसका सेवन बालों के लिए बहुत लाभदायक हैं। यह आप के बालों के फोलिकल्स को नष्ट होने से बचाते हैं। 

पालक (Spinach)

पालक  में आयरन, विटामिन ए व सी और फोलेट प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जिनसे बालों को बढ़ने में बहुत सहायता मिलती है। विटामिन ए से आपके सिर में  खुश्की(ड्राइनेस) नहीं रहती। पालक की सब्ज़ी के एक कप में 54 प्रतिशत विटामिन ए होता है। यह सब्जी बालों के साथ साथ आपके शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक होती है।

haircare

मछली (Fish)

वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, हेरिंग और मैकेरल में पोषक तत्व होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। यह ओमेगा -3 फैटी एसिड के उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो बालों के विकास में बहुत सहायक हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि मछली के तेल के सप्लीमेंट लेने से बालों का झड़ना कम हो जाता है और पतले बालों की मोटाई में फर्क पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: क्या है बालों के छिद्र? जानें कैसे करनी चाहिए कम और उच्च छिद्र वाले बालों की देखभाल

शकरकंद (Sweet Potatoes)

शकरकंद में बीटा कैरोटीन होता है जिसको हमारा शरीर विटामिन ए में बदल देता है। इससे  बालों में तेजी से वृद्धि होती है। एक शकरकंद में लगभग दैनिक जरूरत के विटामिन ए से 4 गुना ज्यादा विटामिन ए होता है। अतः सर्दियों में हफ़्ते में एक बार शकरकंद का सेवन जरूर करें। यह खाने में भी स्वादिष्ट होती हैं। 

नट्स (Nuts)

नट्स स्वादिष्ट, तो होते ही हैं, इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। शोध बताते हैं कि  बादाम का एक औंस (28 ग्राम) आपके दैनिक विटामिन ई की जरूरत का 37% प्रदान करता है। नट्स के सेवन से सिर्फ बालों का विकास ही नहीं बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।  जैसे सूजन कम होना और हृदय रोग में लाभ आदि।

मीट (Meat)

यदि आप शाकाहारी नहीं है और मीट खाना पसंद करते हैं तो आप जानते होंगे की मीट में काफी मात्रा में प्रोटीन व पोषक तत्व होते हैं। जो आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।  मीट से आपके बालों के फॉलिकल तेजी से बढ़ते हैं व मजबूत भी होते हैं। रेड मीट में सबसे ज्यादा आयरन होता है। मीट खाने से आपके बाल तेजी से बढ़ते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूखे और बेजान बालों में जान ला सकता है अखरोट का तेल, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका और फायदे

बींस (Beans)

बीन्स प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जो बालों के विकास के लिए आवश्यक है। सीप की तरह, बीन्स में भी जिंक की उच्च मात्रा हैं, जो बालों के विकास और मरम्मत चक्र में मदद करती है। यदि 3.5-औंस (100-ग्राम) बींस का सेवन करें तो यह हमारे दैनिक जिंक की जरूरत का 7% स्त्रोत प्रदान करता है।  इनमें आयरन, बायोटिन और फोलेट  सहित कई अन्य  स्वस्थ पोषक तत्व भी मौजूद हैं।

आवश्यक बात

हम क्या  खाते हैं,  वह हमारे बालों के स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव डालता है। विटामिन ए, सी, डी और ई, जिंक, बी विटामिन, आयरन, बायोटिन, प्रोटीन और आवश्यक फैटी एसिड सहित सही पोषक तत्वों की कमी से बालों का विकास धीमा हो सकता है या बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। यदि आपको लगता है कि आपको इनमें से किसी भी पोषक तत्व की कमी है, तो उपरोक्त कुछ खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने का प्रयास करें।

Read More Article on Hair Care In Hindi 

Read Next

बालों को झड़ने से रोकने और रूसी से छुटकारा पाने में मदद करता गुलाब जल, जानें कैसे करें इस्‍तेमाल

Disclaimer