Expert

पुरुष इन 5 तरीकों से करें अपने घुंघराले बालों (Curly Hair) की केयर, जल्द दिखेगा असर

पुरुषों को अपने कर्ली हेयर को रेगुलर वॉश करना चाहिए, अच्छे हेयर प्रोडक्ट का यूज करना चाहिए। ऐसा करके कर्ली हेयर भी स्मूद बन जाएंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुष इन 5 तरीकों से करें अपने घुंघराले बालों (Curly Hair) की केयर, जल्द दिखेगा असर


Hair Care Tips For Curly Hair For Men In Hindi: पुरुष हों या महिला। घुंघराले बालों की केयर करना सबके लिए मुश्किल होता है। हालांकि, महिलाओं के लिए अपने कर्ली हेयर की स्टाइलिंग करना ज्यादा मुश्किल टास्क होता है। लेकिन, पुरुषों की बात करें, तो अपने बालों को सुलझाने में कम समस्याएं नहीं आती हैं। वहीं, अगर कर्ली बालों की सही केयर की जाए, तो वे कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। ऐसे में पुरुष अपने कर्ली हेयर की केयर कैसे कर सकते हैं? यह बहुत आसान है। यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर अपने कर्ली हेयर को स्मूद, शाइनी बना सकते हैं। इस बारे में आरवीएमयू एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट से बात की।

रेगुलर शैंपू मरें- Hair Wash Regularly

Hair Wash Regularly

चाहे आपके बाल स्ट्रेट हों या फिर कर्ली हों। बालों की केयर करने का पहला स्टेप है, रेगुलर शैंपू करना। कर्ली बालों को वॉश करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि इनमें धूल-मिट्टी ज्यादा चिपकती हैं। ऐसे में बाल जल्दी चिपचिपे हो सकते हैं। अगर सप्ताह से कम से कम दो बर हेयर वॉश न किया जाए, तो बालों में गंदगी चिपकने के कारण डैंड्रफ जैसी समस्या भी आ सकती है। इससे हेयर फॉल जैसी समस्या भी होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: घुंघराले बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, बढ़ेगी सॉफ्टनेस और शाइन

अल्कोहॉल बेस्ड प्रोडक्ट न लगाएं- Avoid Alcohol Based Products

Avoid Alcohol Based Products

आजकई कई ऐसे हेयर प्रोडक्ट बाजार में मिलते हैं, जो अल्कोहॉल बेस्ड होते हैं। अगर प्रोडक्ट में कम मात्रा में अल्कोहॉल का यूज किया गया है, तो यह समस्या नहीं है। वहीं, अगर हेयर प्रोडक्ट में ज्यादा मात्रा में अल्कोहॉल है, तो ऐसे प्रोडक्ट यूज न करें। इस तरह के प्रोडक्ट कर्ली बालों को फ्रीजी और रूखा बना देते हैं। कर्ली बालों के लिए पुरुषों को नेचुरल प्रोडक्ट का यूज करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इन 7 तरीकों से मैनेज करें अपने घुंघराले बाल, दिखेंगे सीधे और खूबसूरत

मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट यूज करें- Use Moisturising Products

कर्ली बालों वाले पुरुषों को अपने बालों में मॉइस्चराइजर का यूज करना चाहिए। जबकि, ज्यादातर पुरुष अपने बालों को सेट करने के लिए सीरम, हयेर स्प्रे आसैर वैक्स या जेल का उपयोग करते हैं। आपको भले लगता हो कि इस तरह के हेयर प्रोडक्ट बालों को मॉइस्चर लुक देते हैं। असल बात ये है कि इस तरह के हेयर प्रोडक्ट बालों की नमी को सोख लेते हैं, जिससे बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं। इस तरह के प्रोडक्ट के बजाय हेयर क्रीम, सी सॉल्ट स्प्रे जैसे प्रोडक्ट का यूज करें। इससे बालों में नमी बनी रहेगी

इसे भी पढ़ें: उलझे और घुंघराले बालों को रातभर में स्ट्रेट करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, दिखेंगी खूबसूरत

चौड़े दांतों का कंघी इस्तेमाल करें- Use Right Hair Comb

कर्ली बालों वाले पुरुष किसी भी तरह की कंघी से अपने बालों को कॉम्ब कर लेते हैं। आपको समझना चाहिए कि आपके बाल वेवी या स्ट्रेट नहीं हैं। आपके बाल कर्ली हैं। कर्ली बाल बहुत आसानी से उलझ जाते हैं। इन्हें सुलझाना मुश्किल हो जाता है। अगर पतले दांतों वाली कंघी का उपयोग किया जाए, तो इससे बाल आपस में उलझकर टूट सकते हैं। आपको चाहिए कि मोटे दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करें। ऐसी कंघी का उपयोग करना सही रहेगा, जो कर्ल को खोलने में मदद करते हैं।

बालों में तेल लगाना न भूलें- Use Hair Oil Regularly

कर्ली हेयर वालों को समय-समय पर हेयर ऑयलिंग करनी चाहिए। सप्ताह में एक से दो बार बालों में ऑयलिंग करना काफी फायदेमेंद होता है। इससे बाल मॉइस्चराइज होते हैं, उनकी ग्रोथ बेहतर होती है और बालों का झड़ना भी कम होता है। यहां तक कि रेगुलर ऑयलिंग की मदद से बाल नॉरिश भी होते हैं। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो रात को सोने से पहले हेयर ऑयलिंग करें और अगले दिन धो दें। वहीं, अगर बाल कम रूखे हैं, तो हेयर वॉश से दो-तीन घंटे पहले भी हेयर ऑयलिंग कर सकते हैं।

image credit: freepik

Read Next

Curly Hair Care Tips: कर्ली बालों में जेल लगाने के बाद न करें ये काम, बाल हो सकते हैं डैमेज

Disclaimer