सर्दियों में अंगूर का सेवन तमाम लोगों को पसंद आता है। अंगूर कई प्रकार के होते है। आपने लाल, काला और हरे रंग के अंगूर खाए होंगे। सभी तरह के अंगूर के सेवन से आपको लाभ मिलते हैं। अंगूर के स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ इसके कई त्वचा लाभ भी है। अंगूर के फेसपैक से आपकी स्किन दमकती नजर आती है। इसके उपयोग से आपकी स्किन कोमल, जवां और निखरी त्वचा नजर आती है। साथ ही इसके प्रयोग से सनबर्न से भी बचा सकता है और दाग-धब्बों को भी आसानी से कम कर सकते है। अंगूर में पोटैशियम, साइट्रिक एसिड, फ्लोराइड, पोटैशियम सल्फेट, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें जल की मात्रा भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। आइए स्किन के लिए अंगूर के फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताते हैं।
स्किन के लिए अंगूर के फायदे (Benefits of grapes for skin)
1. दाग-धब्बे दूर करे
अंगूर के इस्तेमाल से आपके स्किन के दाग-धब्बे दूर हो सकते है। कई बार दाग-धब्बों की वजह से आपका चेहरा खूबसूरत नजर नहीं आता और दाग की वजह से चेहरा खराब दिखने लगता है। अंगूर में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को अच्छे से साफ कर उन्हें बेदाग बनाता है। इसके अलावा इससे त्वचा में निखार आता है।
ऐसे करें उपयोग
इसके लिए आप काले अंगूर का इस्तेमाल कर सकते है। काले अंगूर के कुछ दाने लें और उसमें एवोकाडो के पल्प को अच्छे से मिला लें। अब इसमें दो चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर अच्छे से फेसपैक तैयार कर लें। उसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।
Image Credit- Freepik
2. स्किन इंफेक्शन को रखे दूर
कई बार हमें स्किन इंफेक्शन के बारे में पता ही नहीं चलता है और धीरे-धीरे इंफेक्शन की वजह से आपकी स्किन में रैशेज और दाने आने लगते है लेकिन अंगूर के इस्तेमाल से आपको स्किन संक्रमण की समस्या में राहत मिलती है। अंगूर फेसपैक में जीवाणरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसकी मदद से हर्पीज और सिम्प्लेक्स वायरस के लक्षण को भी कम करने में मदद मिलती है। इससे स्किन साफ नजर आती है।
ऐसे करें उपयोग
चेहरे के इंफेक्शन को दूर करने ते लिए आप 10-12 अंगूर ले लें। फिर इसे अच्छी तरह स्मैश करके इसके रस को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक इसे सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- बाल और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद है अंगूर के बीजों का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
3. एंटी एजिंग गुण
हम अपनी त्वचा को लेकर काफी सजग होते हैं और उन्हें हमेशा खूबसूरत बनाए रखना चाहते है लेकिन उम्र के साथ त्वचा में झुर्रिया और फाइन लाइन्स आने लगते है। अंगूर में रेस्वेरॉट्रोल होता है, जो उम्र बढ़ने के साथ स्किन की त्वचा को जवां बनाए रखता है। रेस्वेराट्रोल एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को स्वस्थ बनाता है।
ऐसे करें उपयोग
इसके लिए आप काले अंगूर के 10 दाने को स्मैश करके उसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाकर इसका एक फेसपैक तैयार कर सकते है। साथ ही इसमें आप एक चम्मच गुलाब जल भी मिला सकते है। फिर इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रहने दें और चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik
4. सनबर्न करे ठीक
कई बार सनबर्न की वजह से भी त्वचा में लाल चकत्ते और रैशेज होने लगते है, जिसकी वजह से स्किन लाल हो जाती है। इसके अलावा सनबर्न वाले हिस्से में तेज खुजली भी होती है। अंगूर फेसपैक के इस्तेमाल से आप सनबर्न की समस्या से आराम पा सकते है। साथ ही इसमें कोलेजन पाया जाता है, जो चेहरे की रंगत सुधारता है और खुजली से भी राहत मिलती है।
ऐसे करें उपयोग
अंगूर फेसपैक बनाने के लिए आप लाल अंगूर और पुदीना पत्ता ले लें। इन दोनों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाते हुए बर्न वाली जगह पर मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। फिर गुलाबजल की मदद से बर्फ की क्यूब बना लें और इसे चेहरे पर अच्छे से मसाज करें।
इसे भी पढ़ें- शरीर के हर अंग के लिए खास है लाल अंगूर का सेवन, इन रोगों का खतरा होता है कम
5. त्वचा को कोमल बनाए
कई बार हमारी स्किन निखरी और साफ तो नजर आती है लेकिन त्वचा कोमल और मुलायम नहीं रहती है, जिसकी वजह से स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इसके लिए आप अंगूर फेसपैक में अंगूर के रस का उपयोग कर सकते है।
ऐसे करें उपयोग
कोमल स्किन के लिए आप अंगूर के कुछ दाने पीसकर इसे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं और फिर ठंडे पानी से इसे धो लें। आप इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।