लाल अंगूर केवल दुनिया की बेहतरीन शराब (red wine) बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी कारगर है। पूरे विश्व में लाल अंगूर की 200 से ज्यादा किस्में (varieties) हैं, जैसे- ग्लोब, एम्पेरर और फ्लेम। हरे अंगूर की तुलना में, लाल अंगूर में कम कैलोरी पाई जाती है। इनका प्रयोग, रेड वाइन, जैम जेली और अंगूर का रस बनाने के लिए किया जाता है। लाल अंगूर का सेवन बहुत फायदेमंद है, इसमें विटामिन ए, सी, बी के साथ-साथ पोटेशियम और केल्शियम भी पाए जाते हैं। फ्लेवोनोइड्स (flavonoids) अंगूर में पाए जाने वाले सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट तत्व हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। लाल अंगूर के अनेक फायदे हैं, ये बालों की देखभाल और त्वचा के लिए काफी लाभदायक है।
त्वचा को रखता है कोमल
लाल अंगूर में विटामिन ई और सी के 20 गुणा ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्या को खत्म कर सकते हैं। लाल अंगूर में रेसवेराट्रॉल (resveratrol) होता है, ये एक ऐसा एंटीऑक्सिडेंट तत्व है जो ऊम्र बढ़ने की प्रकिया को धीमा करता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा कोमल और जवान बनी रहती है। कई लोगों को स्किन एलर्जी का सामना करना पड़ता है, लाल अंगूर में एंटीवायरल गुण होते हैं जो त्वचा संबंधी एलर्जी को दूर करने में सहायक हैं। एंटीवायरल गुण पोलियो, वायरस और हर्पीज जैसे वायरस से लड़ने में भी मदद करता हैं।
मस्तिष्क और आंखों के लिए लाभकारी
लाल अंगूर के रेस्वेराट्रॉल, आपके दिमाग के रक्त प्रवाह को 200 फीसदी तक बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमियत सेवन से आपकी सोचने की क्षमता बढ़ती है और मेमोरी पॉवर को भी मजबूत करता है। इसका सेवन आपको ज्यादा एक्टिव रखता है, और काम करने की क्षमता बढ़ाता है। इसके अलावा, जिनकी आंखों कमजोर होती हैं लाल अंगूर, उनके लिए भी कारगर है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपके लिए फायदेमंद है कपूर का तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
कैंसर और ह्रदय रोगियों के लिए कारगर
रेस्वेराट्रॉल ने कैंसर को नियंत्रित करने पर बहुत सकारात्मक प्रभाव दिखाया है और यह आपकी त्वचा को, सूरज की हानिकारक UVB किरणों से बचाने में भी मदद करता है। लाल अंगूर, खतरनाक त्वचा कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं। लाल अंगूरों में फ्लेवोनोइड्स और रेस्वेराट्रॉल होते हैं, इनके सेवन से हृदय रोग की समस्या कम होने लगती है। ये हाइ कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, रक्त के थक्कों और दिल से संबंधित अन्य बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं।
गुर्दे के लिए है फायदेमंद
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण गुर्दा विकार (Disorders) होने लगता है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए लाल अंगूर फायदेमंद होते हैं, अगर ऐसी समस्या से निजात चाहते हैं, तो इसका सेवन कारगर है। ये सिस्टम से एसिड को खत्म करने, और गुर्दे के दबाव को कम करने में मदद करते हैं। रेड वाइन में रेस्वेराट्रॉल होता है, अल्जाइमर जैसी बीमारियों को भी ठीक करने में सहायक है, लाल अंगूर में भी इसकी ज्यादा मात्रा पाई जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: अनानास जूस के साथ इन 2 चीजों को मिलाकर पीने से खांसी में मिलगी राहत
एनर्जी बढ़ाने और वजन घटाने में सक्षम
जो लोग काम करते समय या दिन में जल्दी थकावट महसूस करते हैं, उनके लिए लाल अंगूर एक बेहतर विकल्प है। इसके सेवन से ज्याद एनर्जी मिलती है और काम करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। वजन घटाने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं, लेकिन लाल अंगूर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आपके खून में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता और आपका वजन भी जल्दी कम करने में फायदेमंद होता है।
Read More Article On Home Remedies In Hindi