गाजियाबाद में 500 तो नोएडा में 400 पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या, नए स्ट्रेन के भी मरीजों की पुष्टि

दिल्ली एनसीआर में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में गाजियाबाद में डेंगू के 500 और नोएडा में 400 मरीजों की पुष्टि की गई है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गाजियाबाद में 500 तो नोएडा में 400 पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या, नए स्ट्रेन के भी मरीजों की पुष्टि

डेंगू के बढ़ते मामले देश के तमाम राज्यों को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और यूपी आदि में मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। इन मामलों में लगातार हो रही बढ़त ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। हाल ही में गाजियाबाद और नोएडा में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हाल ही में नोएडा में डेंगू के नए स्ट्रेन Den 2 की भी पुष्टि हुई है। 

नोएडा में 400 पहुंची मरीजों की संख्या  

नोएडा में पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। फिलहाल कुल मरीजों का आंकड़ा 400 पहुंच चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक यह आंकड़ा पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ा है। पिछले महीने अगस्त के आखिर में यह संख्या 180 के आस-पास थी। ऐसे में 20 दिनों में यह संख्या लगभग दोगुनी से भी ज्यादा हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए नोएडा से लखनऊ 50 सैंपल भेजे गए, जिसमें 17 लोगों के डेंगू के नए स्ट्रेन डेन 2 से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। 

इसे भी पढ़ें - मच्छर काटने के बाद डेंगू वायरस शरीर में कैसे फैलता है? जानें सिर्फ मादा मच्छर क्यों फैलाती हैं ये वायरस

गाजियाबाद में मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 500 

गाजियाबाद में भी डेंगू की स्थिति बेहद गंभीर है। रविवार को जिले में कुल 10 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। अगस्त के आखिर तक मरीजों की संख्या लगभग 200 थी, जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 500 के पार जा चुकी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा कई इलाकों में सफाई और दवाओं का छिड़काव करने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मरीजों की संख्या पिछले 10 से 15 दिनों में अधिक बढ़ी है। 

newstrain

डेन 2 स्ट्रेन के लक्षण 

  • डेन 2 स्ट्रेन में आपको बहुत से लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 

  • ऐसी स्थिति में मरीज की प्लेटलेट्स कम होने पर शरीर से ब्लीडिंग हो सकती है। 
  • डेन 2 स्ट्रेन से संक्रमित होने पर शरीर में चकत्ते निकल सकते हैं। 
  • ऐसे में आपको शरीर में तेज दर्द होने जैसी भी स्थिति बनी रह सकती है। 
  • डेन 2 स्ट्रेन से संक्रमित होने पर हल्का बुखार और उल्टी भी आ सकती है। 

Read Next

गाजियाबाद के जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए गिरा 19 वर्षीय युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

Disclaimer