
दिवाली (Diwali 2025) में हम सब दिए जलाकर अंधेरे को दूर करते हैं। क्या आपको बता है कि यह दिया सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दिए की लौ के साथ मेडिटेशन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह कोई नई तकनीक नहीं है, बल्कि यह एक प्राचीन ध्यान तकनीक है, जिसे त्राटक (Trataka) भी कहा जाता है। इसमें एक दीपक या धीमी जलती हुई लौ पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। त्राटक एक योगिक ध्यान तकनीक है जिसमें किसी एक वस्तु पर लगातार टकटकी लगाकर देखा जाता है जब तक कि आंखों से आंसू न आ जाए। यह मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता बढ़ाने में काफी असरदार है। Dr. Pragya Rashmi, Consultant Psychologist At Yashoda Hospitals, Hyderabad के अनुसार, लौ को देखने का अभ्यास याददाश्त और ध्यान को बढ़ाता है, क्योंकि यह बाहरी ध्यान भटकाने वाली चीजों को कम करता है और आंंखों को स्थिर रखता है। इससे दिमाग आसानी से एक ही चीज पर पूरी तरह केंद्रित हो पाता है।
दिए की लौ से कैसे बढ़ती है एकाग्रता?- How Focusing On Lamp Flame Improve Concentration
- Dr. Pragya Rashmi ने बताया कि त्राटक अभ्यास पैरासिंपैथेटिक नर्व सिस्टम को एक्टिव करता है, जिससे मन और शरीर में शांति आती है। इससे सांस धीमी होती है और दिल की धड़कन सामान्य होती है।
- जब आंखें स्थिर रहती हैं, तो दिमाग का विज़ुअल हिस्सा (Visual Cortex) एक्टिव हो जाता है।
- लंबे समय तक ध्यान बनाए रखने वाली न्यूरल सर्किट मजबूत होती हैं।
- इससे अल्फा ब्रेन वेव्स एक्टिव होती हैं जो मन को शांत रखती हैं, क्रिएटिव सोच को बढ़ाती हैं और स्ट्रेस के लक्षणों को कम करती हैं।
- इस तकनीक से अनचाहे विचार (Intrusive Thoughts) धीरे-धीरे शांत हो जाते हैं।
- नियमित त्राटक अभ्यास से मानसिक प्रक्रियाओं पर कंट्रोल बढ़ता है।
CHECK YOUR
MENTAL HEALTH
इसे भी पढ़ें- मेमोरी को शार्प करने के लिए रात को सोने से पहले करें ये 5 काम, तेज और एक्टिव रहेगा दिमाग
क्या दीए की लौ पर ध्यान लगाना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है?- Is Focusing On Lamp Really Good For Health
- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के मुताबिक, इस तकनीक से सिर दर्द में राहत मिलती है और आंखों की सेहत के लिए भी यह तकनीक फायदेमंद मानी जाती है। जिन लोगों पर यह स्टडी हुई उन्हें दृष्टि साधना से आंखों की स्थिरता में सुधार दिखा। हालांकि, क्लिनिकल रिफ्रैक्शन में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इससे यह संकेत मिलता है कि त्राटक का अभ्यास मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार ला सकता है।
- वहीं साइंस डायरेक्ट के अध्ययन के मुताबिक, त्राटक अभ्यास से अनिद्रा के लक्षणों में कमी आई और नींद की गुणवत्ता में सुधार हुआ।
दिए की लौ के साथ मेडिटेशन करने का तरीका- How To Do Meditation With Lamp Flame
- मेडिटेशन करने के लिए शांत जगह चुनें।
- गहरी सांस लेते हुए दीपक की लौ को देखें।
- शुरुआत में 1 मिनट तक ध्यान करें।
- आंखों से लौ की हलचल को देखें।
- आंखों को स्थिर रखने की कोशिश करें।
- तीसरी आंख का ध्यान करें। ध्यान लगाएं कि आपकी दोनों आंखें मिलकर एक आंख बन गई हैं, जिससे तीसरी आंख (Intuitive Chakra) एक्टिव हो जाए।
आंखों के लिए फायदेमंद है यह तकनीक- Benefits Of Diya Gazing For Eye Health
- त्राटक का अभ्यास आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
- यह आंखों को स्थिर बनाता है और आंख की छोटी-छोटी मांसपेशियों की गतिविधि भी संतुलित करता है।
- इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- इस तकनीक से ग्लूकोमा वाले लोगों में आंख का दबाव (Intraocular Pressure) कम होता है।
- अगर आपकी आंखों में गंभीर मायोपिया, ग्लूकोमा या चोट है, तो डॉक्टर से सलाह लिए बिना यह अभ्यास न करें।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है यह तकनीक- Diya Gazing Benefits For Mental Health
- त्राटक का अभ्यास सिर्फ ध्यान बढ़ाने तक सीमित नहीं है।
- यह धीरे-धीरे तनावपूर्ण विचारों से ध्यान हटाता है और मानसिक शांति और भावनाओं पर व्यक्ति का कंट्रोल बढ़ाता है।
- नियमित अभ्यास से अनिद्रा की समस्या दूर होती है और तनाव के लक्षण कम होते हैं।
- इस तकनीक से मन स्थिर हो जाता है और ध्यान व मानसिक ताजगी मिलती है।
- आयुर्वेद के अनुसार, लौ को देखना अग्नि तत्व को एक्टिव करता है।
- इसका मतलब है कि यह भावनात्मक लचीलापन और मानसिक एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है।
निष्कर्ष:
इस दिवाली (Diwali 2025) पर आप भी दिए की लौ से एकाग्रता को बढ़ाने का अभ्यास करें और अपनी मानसिक सेहत को बेहतर बनाएं। ये त्योहार हमारी सेहत को बेहतर बनाने का अच्छा जरिया हैं इसलिए इस समय का पूरा फायदा उठाएं और अपनी सेहत को बेहतर बनाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
त्राटक अभ्यास क्या होता है?
यह एक योगिक तकनीक है जिसमें आंखों को स्थिर रखकर किसी दीपक या बिंदु पर फोकस किया जाता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है।त्राटक अभ्यास कौन कर सकता है?
सभी उम्र के लोग इस अभ्यास को कर सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को धीरे-धीरे यह अभ्यास करना चाहिए। मायोपिया, ग्लूकोमा जैसी बीमारियों के मरीजों को इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।त्राटक अभ्यास के फायदे क्या हैं?
त्राटक अभ्यास की मदद से स्ट्रेस कम होता है, नींद बेहतर होती है और मानसिक शांति मिलती है। इस तकनीक से एकाग्रता, स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 17, 2025 12:44 IST
Modified By : Yashaswi MathurOct 17, 2025 12:44 IST
Published By : Yashaswi Mathur