Ganesh Chaturthi Bhog 2023: बासुंदी खाने से सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानें स्पेशल रेसिपी

Basundi Benefits: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को बासुंदी का भोग लगाया जाता है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Ganesh Chaturthi Bhog 2023: बासुंदी खाने से सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानें स्पेशल रेसिपी


Basundi Benefits in Hindi: गणेश चतुर्थी आने ही वाला है। इस मौके पर भगवान गणेश को घर लाया जाता है और उन्हें फल, मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। इसके लिए दुकानों में तरह-तरह के मोदक नजर आने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए घर पर ही प्रसाद और भोग बनाते हैं। भगवान गणेश की स्थापना के बाद लोग मोदक, नारियल के लड्डू, पूरनपोली, मालपुआ, बासुंदी आदि का भोग लगाते हैं। बासुंदी का भोग भगवान गणेश को खूब पसंद आता है। इसे खाने से सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। जी हां, बासुंदी खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बासुंदी में कैल्शियम अधिक होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और पाचन भी दुरुस्त होता है। आइए, जानते हैं बासुंदी खाने के फायदे-

बासुंदी क्या है?

बासुंदी दूध से बनाई जाने वाली एक डिश है, जो काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। इसमें इलायची, केसर और ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बासुंदी, रबड़ी जैसे दिखाई देती है। अधिकतर लोग भोजन के बाद बासुंदी खाना पसंद करते हैं। इसे ठंडा और गर्म, दोनों तरह से खाया जा सकता है।

बासुंदी खाने के फायदे- Basundi Benefits in Hindi

1. हड्डियां मजबूत बनती हैं

बासुंदी, दूध से बनाई जाने वाली डिश है, जो बेहद स्वादिष्ट होती है। आपको बता दें कि बासुंदी खाना हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। बासुंदी में दूध होता है, जिसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। कैल्शियम, हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है।

2. पाचन दुरुस्त बनाए

बासुंदी में इलायची पाउडर भी मिलाया जाता है, जो पेट के लिए अच्छा होता है। ऐसे में अगर आप बासुंदी का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन दुरुस्त होगा। बासुंदी खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेकिन अगर आपको पेट या आंतों से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है, तो बासुंदी का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए।

3. तनाव दूर करता है

बासुंदी स्वाद में मीठी होती है। इसे खाने से मन शांत होता है और तनाव में भी आराम मिलता है। तनाव होने पर आप ठंडी बासुंदी का सेवन कर सकते हैं। इसमें बादाम और पिस्ता होता है, जो मन को ठीक करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2019 : भगवान गणेश को खुश करने के लिए इन 4 तरीकों से लगाएं भोग, जानें बनाने की विधि

basundi

4. वेट गेन में मददगार

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो बासुंदी का सेवन कर सकते हैं। बासुंदी में कैलोरी और फैट अधिक होता है, जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। बासुंदी खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट मिलती है। अगर आप बासुंदी का सेवन करेंगे, तो इससे वेट गेन में मदद मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी स्पेशलः बप्पा के मनपसंद मोदक खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

बासुंदी बनाने की रेसिपी

  • बासुंदी बनाने के लिए एक नॉन-स्टीक पैन लें। 
  • इसमें दूध डालें और उबालने के लिए रख दें। 
  • दूध को तब तक उबालते रहें, जब तक यह आधा न हो जाए।
  • बीच-बीच में दूध को हिलाते रहें।
  • फिर इसमें इलायची पाउडर और चीनी डालें।
  • अब इसे 5-6 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  • इसमें बादाम और पिस्ता डालें।
  • आप चाहें तो इसमें केसर के धागे भी डाल सकते हैं।

इसका सेवन करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन अगर आप डायबिटीज रोगी हैं या फिर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो बासुंदी का सेवन करने से बचें। इसमें कैलोरी अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को बढ़ सकता है।

Read Next

डायब‍िट‍िक हैं और हरतालिका तीज पर रखा है निर्जला व्रत, तो सरगी में खाएं ये 5 चीजें, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

Disclaimer