डायब‍िट‍िक हैं और हरतालिका तीज पर रखा है निर्जला व्रत, तो सरगी में खाएं ये 5 चीजें, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

Hartalika Teej Fast In Diabetes What To Eat In Sargi: हरतालिका तीज के व्रत में डायबिटीक महिलाएं सरगी में इन चीजों का सेवन कर सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायब‍िट‍िक हैं और हरतालिका तीज पर रखा है निर्जला व्रत, तो सरगी में खाएं ये 5 चीजें, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल


Hartalika Teej Fast In Diabetes What To Eat In Sargi: हरतालिका तीज का व्रत इस बार 18 सितंबर को पड़ रहा है। इसमें महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस व्रत में शिव और पार्वती की आराध्ना की जाती है। इस व्रत में महिलाएं लंबे समय तक भूखी-प्यासी रहती है। ऐसे मे व्रत वाले दिन सूर्य उदय से पहले की जाने वाली सरगी ऐसी होने चाहिए, जो महिलाओं के शरीर को ताकत देने के साथ उनकी कमजोरी को भी दूर करें। अक्सर डायबिटीज से पीडित महिलाएं बहुत सी चीजों को खाने में परहेज करती है। वहीं इस व्रत में भूखे रहने से उनका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। ऐसे में उन्हें सरगी में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए। जिनसे उनकी शरीर को ताकत मिलें और ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़े। उनकी सरगी के दौरान ऐसे फूड्स खाने चाहिए, जो पेट को लंबे समय तक भरकर रखें और शरीर को हाइड्रेट भी रखें। आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताने वाले हैं। जिनके सेवन से डायबिटीक महिलाएं लंबे समय तक एनर्जीटिक रहेंगे और त्योहार को अच्छे से इन्जॉय भी कर पाएंगी। आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर डायबिटीक महिलाओं को सरगी में क्या खाना चाहिए।

ड्राई फ्रूट्स

डायबिटीज से ग्रसित महिलाओं को सरगी में ड्राई फ्रूट्स का सेवन अवश्य करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ पूरे दिन व्रत करने की ताकत भी मिलती है। आप बादाम, काजू, अखरोट और पिस्ता का सेवन कर सकते हैं।

फल

डायबिटीज से पीडित महिलाएं हरतालिका तीज में होने वाली सरगी में फल का सेवन भी कर सकती हैं। फल शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पेट को ठंडा भी रखते हैं। आप डाइट में सेब, कीवी और स्ट्रॉबेरी का सेवन भी कर सकते हैं। फल शरीर को हाइड्रेट भी रखता है।

blood sugar

दही

डायबिटीज में दही का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। व्रत में सरगी में दही खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और सुस्ती भी कम होती है। दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट। इसके सेवन से शरीर ठंडा भी रहता है।

इसे भी पढ़ें- Hartalika Teej 2023 : थायराइड रोगी हैं, तो हरतालिका तीज व्रत में रखें इन 5 खास बातों का ध्यान

दूध की फेनी

हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली डायबिटीक महिलाएं दूध की फेनी का सेवन भी कर सकती हैं। दूध की फेनी से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ता है। इसके सेवन से पेट प्यास भी नहीं लगती। दूध की फेनी शरीर को ताकत देने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखती है।

नींबू पानी

हरतालिका तीज रखने वाली महिलाओं को सरगी में नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं। नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ त्वचा में ग्लो भी बढ़ता है। नींबू पानी पीने से मेटॉबोलिज्म तेज होता है और थकान और कमजोरी की समस्या से राहत मिलती है।

हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली डायबिटीक महिलाएं सरगी में इन चीजों का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, इन फूड्स के पहले डॉक्टर की राय भी लें सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

नाश्ते में खाएं ये 6 भारतीय हाई प्रोटीन फूड्स, शरीर रहेगा फिट और एनर्जेटिक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version