
गर्मियों का मौसम अपनी चरम सीमा पर है। इस मौसम में लोग आम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो आम आप खाते हैं वे आर्टिफिशियल तरीके से पकाए जाते हैं। यह सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित होता है। जी हां, यह आम कैमिकल और प्रिजर्वेटिस्व के जरिए पकाए जाते हैं। इसको देखते हुए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इस तरह से फल पकाने वाले व्यापारियों पर सख्ती दिखाई है। विभाग द्वारा इन व्यापारियों को चेतावनी दी गई है।
कैल्शियम कार्बाइड का होता है इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक आम को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बोइड कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे सेहत को भारी नुकसान पहुंच सकता है। FSSAI ने इसका इस्तेमाल किए जाने वालों को चेतावनी दी है। दरअसल, कैल्शियम कार्बाइड भारत में पहले से ही बैन है। साल 2006 में ही इसपर कड़ी कार्रवाही की गई थी। FSSAI की नियमों के मुताबिक खाद्य पदार्थों के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर सख्ती से कार्रवाही की जाएगी।

कैल्शियम कार्बाइड क्या होता है?
कैल्शियम कार्बाइड एक प्रकार का कैल्शियम कंपाउंड है, जिसे आमतौर पर आम या फिर अन्य फलों को पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे कैल्शियम एसिटिलाइड भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का रंगीन पदार्थ होता है, जिसके छोटे-छोटे भूरे टुकड़े होते हैं। यह फलों को चमकदार बनाने और पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें - आप भी हैं आम के शौकीन? एक्सपर्ट से जानें एक दिन में कितने आम खा सकते हैं?
कैल्शियम कार्बाइड के नुकसान
- कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल करना सेहत के लिए कई नुकसानदायक साबित हो सकता है।
- कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल करने से बार-बार प्यास लगने के साथ ही कमजोरी महसूस हो सकती है।
- इसका इस्तेमाल करने से आपको सोचने-समझने में कठिनाई होने के साथ ही नींद आने में कठिनाई हो सकती है।
- इसका इस्तेमाल करने से मूड स्विंग होने के साथ ही कई बार मेमोरी लॉस भी हो सकता है।
- कैल्शियम कार्बोइड के इस्तेमाल से आपको त्वचा पर अल्स और निगलने मे कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version