Fruits To Boost Brain Power: शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। बिजी लाइफस्टाइल के कारण खुद के लिए वक्त निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन और अच्छी डाइट दोनों जरूरी है। वहीं ब्रेन फंक्शन के लिए विटामिन-बी6 जरूरी माना जाता है। यह मस्तिष्क को तेज करने और ब्रेन फंक्शन बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। अगर आप डाइट में विटामिन-बी6 वाले फल शामिल करते हैं, तो इससे आपको ब्रेन फंक्शन तेज करने में मदद मिल सकती है। इस बारे में हमें जानकारी दी न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से।
ब्रेन फंक्शन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल- Fruits To Improve Brain Function
संतरा- Orange
विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर यह फल मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-सी के साथ विटामिन-बी6 की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। इसके सेवन से माइंड रिलैक्स रहता है, साथ ही ब्रेन फंक्शन तेज होने में मदद मिलती है।
अनार- Pomegranate
पोषक तत्वों से भरपूर अनार विटामिन-बी6 का अच्छा सोर्स माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि याददाश तेज करने में भी मदद करता है। अनार में पॉलीफेनोल्स नामक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो ब्लड फ्लो को रोकने वाले तत्वों को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्रेन फंक्शन और ब्रेन पॉवर बढ़ाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़े- दिमाग तेज करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?
ब्लूबेरी- Blueberry
ब्लूबेरी में आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-बी6 की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है, जिस कारण यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है। यह ब्रेन को रिफ्रेश रखने और मस्तिष्क की क्षमता के विकास में मदद कर सकता है। इसमें एंथोसायनिन नामक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर और नींद न आने की समस्या से राहत दे सकता है।
स्ट्रॉबेरी- Strawberry
स्ट्रॉबेरी का सेवन भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह रसीला फल मूड में बदलाव लाने में भी मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो ब्रेन सेल्स के विकास में मदद करते हैं। इसके सेवन से माइंड रिलैक्स रहता है और ब्रेन हेल्थ भी बूस्ट होती है।
इसे भी पढ़े- शरीर और दिमाग को हेल्दी और जवान बनाए रखने के लिए जरूर खाएं ये 5 फल
कीवी- Kiwi
शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक कीवी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए यह फल बेहद असरदार साबित हुआ है। यह मूड फ्रेश करने और माइंड रिलैक्स रखने में भी मदद कर सकता है। कीवी में सेरोटोनिन नामक आवश्यक कंपाउंड पाया जाता है, जो तनाव और अनिद्रा से राहत दे सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी नींद लेने में मदद कर सकते हैं।
इन फलों के सेवन से आपको ब्रेन फंक्शन तेज करने और माइंड रिलैक्स रखने में मदद मिल सकती है। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है, इस पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।