Expert

स्ट्रेस और एंग्जायटी दूर करने के लिए ट्राई करें Brain Flossing, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

ओवरलोडेड माइंड को रिलैक्स और रिफ्रेश करने के लिए ब्रेन फ्लॉसिंग एक अच्छा तरीका है। जानें कैसे करना है ब्रेन फ्लॉसिंग।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेस और एंग्जायटी दूर करने के लिए ट्राई करें Brain Flossing, जानें इसके फायदे और करने का तरीका


Brain Flossing: बिजी और स्ट्रेसफुल लाइफ में आजकल हर कोई अपनी परेशानियों से जूझ रहा है। काम के प्रेशर और घर की जिम्मेदारियों के बीच कई बार बैलेंस बनाना भी मुश्किल हो जाता है। लगातार प्रेशर पड़ने से माइंड ओवरलोडेड हो जाता है, जिसे क्लीन करने की जरूरत होती है। ऐसे में ब्रेन फ्लॉसिंग करना फायदेमंद हो सकता है। हावर्ड हेल्थ की रिपोर्ट में ब्रेन फ्लॉसिंग को मेंटल हेल्थ इम्प्रूव करने के लिए फायदेमंद माना गया है। ब्रेन फ्लॉसिंग क्या है और यह प्रैक्टिस कैसे माइंड को रिलैक्स रखती है। इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली स्थित गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर साइकोलॉजिस्ट आरती आनंद से बात की।

01 (82)

ब्रेन फ्लॉसिंग क्या है? What Is Brain Flossing

ब्रेन फ्लॉसिंग एक ट्रेंडिंग वेलनेस प्रैक्टिस है, जिसमें 8D म्यूजिक सुनने से माइंड रिलैक्स होता है। इससे ओवरलोडेड माइंड शांत होता है और बॉडी को रिलैक्स भी मिलता है। इस टेक्निक को स्ट्रेस कम करने और किसी काम में फोकस बढ़ाने को लिए अपनाया जाता है। 8D म्यूजिक सुनने से महसूस होता है जैसे आवाज चारों ओर घूम रही है, इससे माइंड को रिलैक्स होने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- हेल्दी रहने के लिए माइंडफुल ईटिंग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कई अध्ययनों में माना गया है कि ब्रेन फ्लॉसिंग करने से मेंटल हेल्थ इम्प्रूव करने में मदद मिलती है। न्यूरोसाइंस में भी 8D ऑडियो को ब्रेन के लिए फायदेमंद बताया गया है। ये ऑडियो सुनने से दिमाग के लेफ्ट-राइट दोनों हिस्सों को एक्टिव होने में मदद मिलती है।

ब्रेन फ्लॉसिंग करने का तरीका क्या है? How To Do Brain Flossing

ब्रेन फ्लॉसिंग के लिए हेडफोन लगातार शांत माहौल या किसी शांत जगह बैठ जाना है। अब म्यूजिक ऐप में 8D म्यूजिक सेलेक्ट करें। इस प्रैक्टिस कि शुरुआत आपको 5-10 मिनट रखनी है। इस दौरान आवाज तेज रखें और म्यूजिक को फील करें। रोज इस प्रैक्टिस से आपको काफी बदलाव नजर आएगा। पहली बार ही 8D म्यूजिक सुनने से आपको काफी रिलैक्स और हल्का महसूस होगा।

इसे भी पढ़ें- माइंड और बॉडी को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं ये 4 हार्मोन्स, जानें इनके बारे में

ब्रेन फ्लॉसिंग करने से क्या फायदे मिलते हैं? Benefits of Brain Flossing

ब्रेन फ्लॉसिंग करने से ब्रेन हेल्थ को कई फायदे मिलते है। इस तरह की ऑडियो सुनने से माइंड और बॉडी दोनों रिलैक्स फील करते हैं। यह प्रैक्टिस स्ट्रेस कम करने और काम पर फोकस बढ़ाने में मदद करती है। अगर आपको नींद नहीं आती है, तो स्लीप क्वालिटी इम्प्रूव करने के लिए ब्रेन फ्लॉसिंग फायदेमंद हो सकती है। ब्रेन पॉवर बढ़ाने और मेमोरी इम्प्रूव करने के लिए भी ब्रेन फ्लॉसिंग फायदेमंद होती है। बढ़ती उम्र के साथ अल्जाइमर और डिमेंशिया रोकने के लिए भी यह प्रैक्टिस फायदेमंद होती है।

निष्कर्ष

लेख में हमने जाना ब्रेन फ्लॉसिंग क्या है और यह प्रैक्टिस कैसे ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। अगर आपको स्ट्रेस और मेंटल फटीग ज्यादा रहता है, तो यह प्रैक्टिस आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे मैं ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

छोटी-छोटी बात पर चिड़चिड़ा होने के हो सकते हैं कई कारण, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version