Fruits To Keep Your Body And Brain Young: शरीर और दिमाग को हेल्दी और एक्टिव बनाए रखने के लिए डाइट का संतुलित और पौष्टिक होना बहुत जरूरी है। अनियंत्रित या पोषक तत्वों की कमी वाले फूड्स का सेवन करने से आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। शरीर को बेहतर ढंग से फंक्शन करने के लिए अलग-अलग तरह के पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको भोजन में इन चीजों का संतुलन बना कर रखना चाहिए। अनहेल्दी डाइट की वजह से न सिर्फ आपका शरीर कमजोर होने लगता है बल्कि आपका दिमाग भी कमजोर होने लगता है। विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों की कमी से आपके ओवरऑल हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, दिमाग और शरीर को हेल्दी और जवान बनाए रखने में फायदेमंद फलों के बारे में।
दिमाग और बॉडी को हेल्दी और यंग बनाए रखने के लिए फायदेमंद फल- Healthy Fruits To Keep Your Body And Brain Young in Hindi
फलों का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना किसी भी एक फल का सेवन करने से आपके शरीर में बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। फलों में मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर को भी हेल्दी रखने और दिमाग को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करते हैं। ब्रेन पॉवर को कमजोर होने से बचाने के लिए कुछ फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एसके पांडेय कहते हैं कि, "बढ़ती उम्र के कारण आपके दिमाग और शरीर पर भी प्रभाव पड़ता है। एक उम्र के बाद शरीर और दिमाग दोनों ही कमजोर होने लगते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आपको डाइट में जरूरी विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर फलों को जरूर शामिल करना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: हर उम्र में दिमाग तेज रखेंगी ये 5 टिप्स, भूलने की आदत भी होगी दूर
दिमाग और शरीर को हेल्दी और यंग बनाए रखने के लिए इन फलों का जरूर सेवन करें-
1. अनार का करें सेवन
अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार में आयरन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पर्याप्त मात्रा में होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर कमजोर नहीं होता है और कई बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा अनार में पॉलीफेनल्स की पर्याप्त मात्रा होती है, जो दिमाग और तंत्रिका तंत्र को हेल्दी बनाने में मदद करता है।
2. आड़ू का करें सेवन
आड़ू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कई बीमारियों में डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते हैं। आड़ू में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन, आयरन, फोलेट और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और दिमाग से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। आड़ू में ल्यूटिन, जेक्सैन्थिन और बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन की ठीक मात्रा होती है, जो शरीर को जवान रखने और दिमाग को लंबी उम्र तक एक्टिव रखने में मदद करते हैं।
3. संतरे का करें सेवन
शरीर को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए संतरे का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। संतरे में मौजूद विटामिन सी शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा संतरे में डाइटरी फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिमाग और शरीर को जवान व हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
4. कीवी खाएं
बीमार पड़ने पर डॉक्टर मरीजों को कीवी खाने की सलाह देते हैं। कीवी में नेचुरल एंजाइम की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो ब्रेन को एक्टिव रखने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
5. बादाम का करें सेवन
बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से ब्रेन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर और दिमाग लंबे समय तक एक्टिव और हेल्दी रहता है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेन को एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए करें ये 4 योगासन, तनाव से भी मिलेगी राहत
बढ़ती उम्र, आनुवांशिक कारणों और बीमारियों की वजह से आपका ब्रेन कम काम करने लगता है। इस स्थिति से बचने और शरीर को लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ऊपर बताये गए फलों का सेवन करना चाहिए। डाइट में इन फलों को आसानी से शामिल किया जा सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)