Expert

बालों में नेचुरल तरीके से मेलेनिन बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, बाल रहेंगे काले और मजबूत

Foods To Increase Melanin In The Hair: यह फूड्स खाने से असमय सफेद बालों की समस्या दूर होने के साथ बाल मजबूत भी बनते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों में नेचुरल तरीके से मेलेनिन बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, बाल रहेंगे काले और मजबूत


Foods To Increase Melanin In The Hair: हम अक्सर अपने शरीर की त्वचा के अनुसार ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। त्वचा के निर्धोरित करने वाले रंग को मेलनिन कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बालों को प्राकृतिक रूप से मजबूत करने और उन्हें काला रखने में मेलनिन मु्ख्य भूमिका निभाता है। मेलेनिन एक प्राकृतिक द्रव्य है जो आपके बालों को रंग देता है। यह मेलानोसाइट्स द्वारा निर्मित होता है और खोपड़ी की सतह के नीचे या बालों की जड़ों में मौजूद होते हैं। बालों में मेलेनिन का निर्माण जन्म से पहले शुरू होता है और आपके जीवन भर जारी रहता है। मेलनिन बालों को गहरा रंग देने के साथ बालों को मजबूत भी बनाता हैं। आज के समय में बहुत से लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में नेचुरल रूप में बालों में मेलनिन का प्रोडक्ट्शन बढ़ाने के लिए कुछ फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। यह फूड्स शरीर को ताकत देने के साथ बालों को भी हेल्दी रखते हैं। बालों में मेलनिन प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कौन से फूड्स खाएं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

आंवला 

आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ बालों को अंदरूनी रूप से काला भी करता है। आंवले का सेवन करने के साथ इसके मास्क और इसका बना तेल भी लगाया जा सकता हैं।

काली चाय

बालों को काला करने और बालों में चमक लाने के लिए काली चाय का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और टैनिक एसिड बालों को काला करने के साथ अंदरूनी तौर पर मजबूत भी करते हैं। दिनभर में 1 कप काली चाय का सेवन किया जा सकता है।

egg

गाजर

गाजर शरीर की कई समस्याओं को दूर करता हैं। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर का हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है। गाजर बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों को तेजी से बढ़ाता है। गाजर के सेवन से असमय सफेद बालों की समस्या से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- खाने के बाद पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डाइजेशन होगा मजबूत

अंडा

अंडा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों में चमक बढ़ाने के साथ नेचुरल रूप से बालों में मेलनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता हैं। अंडा बालों को मजबूत बनाने के साथ बालों को सिल्की भी बनाता है। अंडे को सेवन करने के साथ इसके मास्क को भी बालों में लगाया जा सकता है।

ब्रोकली

बालों में मेलनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए ब्रोकली का सेवन भी किया जा सकता है। ब्रोकली में मौजूद बी 6 और बी 12 विटामिन बालों के रोम में एंजाइमों को बढ़ाता हैं। ब्रोकली के सेवन से लाल रक्त कोशिका का उत्पादन बढ़ता है और बाल मजबूत होते हैं।

 बालों में मेलेनिन प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

महिलाओं को नुकसान कर सकता है ज्यादा कॉफी पीना, एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer