Foods to Delay Periods in Hindi: जब किसी लड़की को टाइम-टू-टाइम पीरियड्स होते हैं, तो उसे शारीरिक रूप से स्वस्थ माना जाता है। इसलिए हर लड़की के लिए रेगुलर पीरिड्यस होना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो अधिकतर लड़कियां ऑन टाइम पीरियड्स लाने के लिए दवाइयां लेती हैं। लेकिन कई बार लड़कियों की कुछ ऐसी मजबूरियां हो जाती हैं, जिनकी वजह से वे पीरियड्स की डेट को आगे खिसकाना चाहती हैं। अगर आप अपने पीरियड्स की डेट को लेट करना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं।
1. सेब का सिरका-Apple Cider Vinegar for Delaying Periods
सेब का सिरका पीएमएस (Premenstrual syndrome) के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं सेब के सिरके का उपयोग पीरियड्स की डेट को कम करने में भी असरदार हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इसे पी लें। पीरियड्स की डेट आने से एक हफ्ते में पहले आप इस उपाय को आजमा सकते हैं।
2. नींबू का रस-Lemon Juice for Delaying Period
सेब के सिरके की तरह ही नींबू का रस भी पीरियड्स की डेट को लेट करने में असरदार साबित हो सकता है। यह एक अम्लीय पदार्थ है, जो पीरियड्स को देरी में लाने में मदद कर सकता है। नींबू का रस लेने से आपको कोई साइड इफेक्ट भी नजर नहीं आएगा। इसके लिए आप एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ें और पी लें। लेकिन इस बात को साबित करने के लिए अभी कई शोध होने बाकि हैं।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द और ऐंठन में आराम दिला सकते हैं अलसी के बीज, जानें इसके फायदे
3. दालचीनी की चाय-Cinnamon Tea Delay Period
अगर आप अपने पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो दालचीनी की चाय पी सकते हैं। दालचीनी की चाय पीने से आपको पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, दालचीनी की चाय पीनी से गर्भाशय से रक्त प्रवाह रुक सकता है, साथ ही इससे सूजन और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द या ऐंठन से भी राहत मिल सकती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें दालचीनी डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस पानी को छानकर पी लें। दालचीनी की चाय पौष्टिक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होती है।
4. रास्पबेरी के पत्ते
रास्पबेरी के पत्ते भी पीरियड्स की डेट को आगे खिसकाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप रास्पबेरी के 5-6 सूखे पत्ते लें। इन पत्तों को एक कप पानी में उबालें और पी लें। पीरियड्स डेट आने से एक हफ्ते पहले इस चाय को पीना शुरू कर दें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। रास्पबेरी के पत्तों की चाय पीने से गर्भाशय को आराम मिलता है और ऐंठन कम होती है।
इसे भी पढ़ें- गोखरू का पाउडर खाने से दूर होंगी स्किन से लेकर पीरियड्स तक की समस्याएं, जानें सेवन का तरीका
अगर आप भी मासिक धर्म की तिथि को आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो दालचीनी, नींबू का रस, सेब का सिरका और रास्पबेरी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version