Flax Seeds Benefits for Periods: अलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, थाइमीन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। अलसी के बीज हृदय स्वास्थ्य को बेतहर बनाने में मदद करते हैं। ये बीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को बेहतर बनाने, हृदय रोग के जोखिम को भी कम करते हैं। इसलिए अलसी के बीजों को सभी लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अलसी के बीजों को महिलाओं के लिए अधिक लाभकारी माना जाता है।
दरअसल, अलसी के बीज महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने में मदद करते हैं। अलसी के बीज मासिक धर्म के दौरान वाले वाले दुष्प्रभावों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अलसी पीरियड्स पेन को कैसे कम करता है?
अलसी के बीज पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए एक काफी कारगर घरेलू उपाय साबित हो सकता है। अलसी के बीजों में फैटी एसिड होता है, जो प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसके अलावा अलसी के बीज गर्भाशय को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अलसी के बीज प्रजनन समस्याओं के इलाज में भी असरदार साबित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Flax Seeds Benefits: अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका
पीरियड्स में अलसी के बीज कैसे खाएं?-
- पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए आप अलसी के बीजों को सलाद और दही के साथ मिलाकर ले सकते हैं।
- इसके अलावा अलसी के बीजों का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका पानी पिएं, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
- आप अलसी के बीजों की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं।
- आप चाहें तो अलसी के बीजों को रोस्ट करके भी खा सकते हैं। इससे इन बीजों का स्वाद भी बढ़ जाता है।
- पीरियड्स पेन को कम करने के लिए आप अलसी के बीजों का पाउडर भी ले सकते हैं।
पीरियड्स में अलसी के बीजों के फायदे-Flax Seeds benefits for Periods
- नियमित रूप से अलसी खाने से ओवुलेशन को अधिक नियमित बनाने में मदद मिल सकती है।
- अलसी खाने से मासिक धर्म के दौरान ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है।
- मासिक धर्म के दौरान कभी-कभी महिलाओं को स्तन दर्द भी हो सकता है। अलसी के बीज ब्रेस्ट पेन को कम कर सकते हैं।
- अलसी के बीज खाने से हैवी ब्लीडिंग, कम ब्लड फ्लो की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
- अगर आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या है, तो भी आप अलसी के बीज खा सकते हैं। इससे पीरियड्स रेगुलर हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या अलसी रोज खा सकते हैं? अलसी खाने का सही समय क्या है?
अगर आप भी पीरियड्स के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आप असली के बीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। अलसी में मौजूद तत्व पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version