Foods to Control Uric Acid in Winters in Hindi: यूरिक एसिड बढ़ने पर सर्दियों में क्या खाएं? सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की दिक्कतों को लेकर आता है। इस मौसम में कोई सर्दी-जुकाम, तो कोई खांसी या जोड़ों के दर्द से परेशान रहता है। सर्दी का मौसम गठिया और यूरिक एसिड के रोगियों की समस्याएं भी बढ़ा देता है। ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आपका यूरिक एसिड हाई रहता है, तो आपको कई लक्षणों का अनुभव हो सकता है। जोड़ों में दर्द, जकड़न, चलने में परेशानी आदि हाई यूरिक एसिड के लक्षण हो सकते हैं। सर्दियों में यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
यूरिक एसिड बढ़ने पर सर्दियों में खाएं ये फूड्स- Foods to Control Uric Acid in Winters in Hindi
1. अलसी के बीजों का सेवन करें
अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अलसी के बीज शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनकी तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में अलसी के बीजों का सेवन करना लाभकारी होता है। यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों के लिए भी अलसी के बीज फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीज, यूरिक एसिड को सामान्य करने में मदद कर सकते हैं। इसमें फैटी एसिड होता है, जो शरीर में जमा हुए यूरिक एसिड को निकाल सकता है। इसलिए आपको सर्दियों में अलसी के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- हाई यूरिक एसिड के मरीज इन 18 फूड्स से करें परहेज, जानें पूरी लिस्ट
2. हरी पत्तेदार सब्जी खाएं
स्वस्थ रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। खासकर, सर्दियों में पत्तेदार सब्जियां खूब खाई जाती है। इस मौसम में सरसों, बथुआ और पालक का सेवन किया जाता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं। पालक में प्यूरीन बहुत कम होता है, जो यूरिक एसिड और गठिया को बढ़ाता नहीं है। इसमें आयरन की मात्रा भी अधिक होती है, जो खून की कमी को दूर करता है और एनीमिया का इलाज करता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको भी पालक का सेवन जरूर करना चाहिए।
3. विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाएं
सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। ऐसे में आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप कीवी, नींबू, अमरूद, संतरे और टमाटर का सेवन कर सकते हैं। आंवले में भी विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी यूरिक एसिड को तोड़ने में मदद करता है। इससे आपके शरीर में जमा यूरिक एसिड बाहर निकल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- यूरिक एसिड क्या है? जानें शरीर में Uric Acid बढ़ने के लक्षण, कारण और इलाज
4. ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कैटेचिन होता है, जो यूरिक एसिड से संबंधित एंजाइमों के उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करता है। ग्रीन टी पीने से यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। ग्रीन टी आंतों और पाचन के लिए भी अच्छा होता है। अगर आप ग्रीन टी पिएंगे, तो इससे वजन भी नियंत्रण में रहेगा।
5. अखरोट का सेवन करें
अखरोट विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होता है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए आप सर्दियों में अखरोट का सेवन कर सकते हैं। अखरोट खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और यूरिक एसिड भी नियंत्रण में रहता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो गठिया रोगियों को लाभ पहुंचाता है। अखरोट शरीर के दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद करता है।