Doctor Verified

सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ जाता है? जानें इसे कैसे करें कंट्रोल

सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में इस कंट्रोल में रखने के लिए आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ जाता है? जानें इसे कैसे करें कंट्रोल


हृदय हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है। लंबी उम्र तक जीने के लिए हृदय का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। हालांकि, आजकल कई लोग हृदय से जुड़ी तरह-तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसके पीछे खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आजकल कोई हाई ब्लड प्रेशर, तो कोई हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहा है। खासकर, सर्दियों के मौसम में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है। अगर सर्दियों में आपका भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं। इनसे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया, नोएडा के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं- 

सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ जाता है?

  • वैसे तो कोलेस्ट्रॉल किसी भी समय बढ़ सकता है। लेकिन सर्दियों में अनहेल्दी फैट्स, मीठा या ज्यादा तला भुना खाना खाने से हृदय स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। खराब खान-पान की वजह से धमनियों में खराब कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। 
  • सर्दियों में शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। इसकी वजह से भी नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। 
  • सर्दियों में ठंड की वजह से भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इस मौसम में धमनियां संकुचित हो जाती हैं। इससे ब्लड फ्लो बाधित होता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। 

सर्दियों में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें?- How to Control Cholesterol Level in Winters in Hindi

1. खुद को एक्टिव रखें

सर्दियों में कम शारीरिक गतिविधियों की वजह से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में आपको एक्टिव जरूर रहना चाहिए। इसके लिए आप एक्सरसाइज या वर्कआउट करें। आप चाहें तो योग और प्रायाणाम भी कर सकते हैं। रनिंग और जॉगिंग के सहारे भी खुद को एक्टिव रखा जा सकता है। इसके अलावा, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। 

2. नमक का सेवन कम करें

सर्दियों में अक्सर लोग जंक फूड्स का सेवन करना पसंद करते हैं। इनमें नमक ज्यादा मात्रा में होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए सर्दियों में आपको जंक फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। सर्दियों में नमक का सेवन कम करें। ज्यादा नमक हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

3. पर्याप्त विटामिन डी लें

विटामिन डी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी, हार्ट हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है। इसलिए सर्दियों में आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी जरूर लेना चाहिए। इसके लिए आप धूप में बैठें। साथ ही, विटामिन डी सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। दूध और कई अन्य खाद्य पदार्थों में भी विटामिन डी अधिक मात्रा में पाया जाता है।

4. डाइट में फाइबर शामिल करें

अगर सर्दियों में आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ जाता है, तो आपको अपनी डाइट में फाइबर जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। साथ ही, हाई कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से भी रोकता है। फाइबर के लिए आप अपनी डाइट में बीन्स और फलों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा, साबुत अनाज, सब्जियों और पोषक तत्वों से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थों का भी सेवन करें। 

high cholesterol

5. स्ट्रेस कम करें

ज्यादा स्ट्रेस में रहने से भी आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आपको स्ट्रेस या तनाव को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आप मेडिटेशन, प्राणायाम या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे आपका संपूर्ण हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

इसे भी पढ़ें- शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का क्या मतलब है? डॉक्टर से समझें कैसे बनता है ये

6. हाइड्रेटेड रहें

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। रोजाना पर्याप्त पानी पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रण में रहता है। हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको रोजाना 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। 

7. पूरी नींद लें

जब आप अच्छी और पूरी नींद लेते हैं, तो इससे स्ट्रेस कम होता है। साथ ही, बढ़ा हुआ खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है। स्वस्थ रहने के लिए आपको 7-8 घंटे की नींद भी जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको आराम मिलेगा और हृदय बेहतर तरीके से काम करेगा।

Read Next

खाना पकाने के ये 3 तरीके हैं सबसे हेल्दी, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer