हॉट फ्लैशेस के कारण आपको दिनभर काफी परेशानी होती है। पसीना आना, गर्मी और धूप के संपर्क में आने से जलन की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को पूरे दिन बेचैनी और अशांति का अनुभव होता है। यह समस्या मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को भी होती है। इससे बचने के लिए लोग तमाम उपाय अपनाते हैं। कई बार तो हम हवादार जगह या एसी के पास से निकलना ही नहीं चाहते है लेकिन यह समस्या का समाधान नहीं है, तो हमें स्थायी समाधान की ओर रूख करते हुए अपने आहार और दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए इसलिए आपको अपने आहार में ऐसी चीजें जोड़नी चाहिए, जिससे आपका शरीर हाइड्रेट रह सके। इसके लिए आप घर के बने खाने ध्यान देना चाहिए। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
हॉट फ्लैशेस के कारण
एस्ट्रोजेन के स्तर में बदलाव के कारण हॉट फ्लैशेस की समस्या होती है। एस्ट्रोजन हमारे शरीर में कई कार्यों को नियंत्रित करता है। साथ ही स्तन और कूल्हों के निर्माण में भी एस्ट्रोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अन्य हार्मोन के साथ समन्वय करके यह विभिन्न कार्य करता है जैसे महिलाओं को गर्भवती होने और बच्चों को जन्म देने की क्षमता। उम्र बढ़ने के साथ एस्ट्रोजन के स्तर में उतार-चढ़ाव आता है। यह उतार-चढ़ाव आपके शरीर में स्थिर रक्त प्रवाह को बनाए रखने की क्षमता में अवरोध पैदा करता है क्योंकि एस्ट्रोजन के बदलते स्तर से आपकी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं या फैल सकती हैं। इससे आपके शरीर के तापमान में भी वृद्धि होती है। इससे बचने के लिए आपको अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत है और अधिक मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
हार्ट फ्लैशेस से बचने के लिए खाएं ये चीजें
1. तरबूज
तरबूज में 90 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। साथ ही इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी, इम्यून सिस्टम और लाल रक्त कोशिकाओं के लिए निर्माण के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में तरबूज खाने से यह आपके शरीर से अवशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
Image Credit- Freepik
2. नारियल
नारियल आपके खाने के पाचन के लिए बेहद लाभकारी होता है। साथ ही इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। नारियल में विटामिन बी6, आयरन और खनिज पाए जाते हैं। आप नारियल को अपने आहार में कई तरीके से जोड़ सकते हैं। इसे आप नारियल दूध, नारियल पानी और कच्चा नारियल खा सकते हैं। इससे हार्मोनल संतुलन भी बढ़ता है।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन्स, खनिज और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के सम्रग विकास के लिए बेहद अहम होते हैं। इससे शरीर को ठंडक और पूरे दिन काम करने की ऊर्जा भी मिलती है। सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन के लिए भी बेहद उपयोगी होते हैं। हार्ट फ्लैशेस के लिए आप पालक, गोभी, साग और सलाद भरपूर मात्रा में खाएं।
इसे भी पढ़ें- हाई बीपी को नियंत्रित रखते हैं गर्मी के मौसम में मिलने वाले ये 5 फ्रूट्स, रोजाना करें सेवन
4. पानी आधारित सब्जियां
गर्मियों में पानी की अधिक मात्रा वाली चीजों का सेवन करें। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और पानी की कमी से अधिक गर्मी नहीं लगती है। इसके लिए आप सलाद, मशरूम, बैंगन, ककड़ी और पालक साग खा सकते हैं। यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में भी सहायक है। साथ ही काम करने की क्षमता भी बढ़ती है।
5. ग्रीन टी
ग्रीन टी शरीर के लिए लाभकारी होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है। साथ ही यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे आप दिनभर में दो बार पी सकते हैं।
Image Credit- Freepik
इन चीजों के सेवन से बचें
1. प्रोसेस्ड फूड
2. ग्लूटेन
3. अत्यधिक रेड बीफ
4. सफेद या प्रोसेस्ड ब्रेड
5. रिफाइंड चीनी
6. मीठी चीजें