Foods To Avoid When Ageing: बढ़ती उम्र में शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। अक्सर लोग इस समय तक आते-आते डाइट का ख्याल कम रखते हैं या फिर इस पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन आपको बता दें, डाइट का सीधा संबंध हमारे शरीर पर पड़ता हैं। हमारे आसपास कई ऐसे फूड्स मौजूद होते हैं, जो हमें जल्दी बूढ़ा बना सकते हैं या फिर बढ़ती उम्र में हमें इन फूड्स को बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चहिए। जिनकी उम्र 40 से उपर हैं, उन्हें अपनी डाइट का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए क्योंकि अगर हमारा खानपान खराब रहता है, तो इस उम्र में हमें कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बढ़ती उम्र के बाद हरगिज नहीं खाने चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
कच्ची सब्जियां
40 की उम्र तक आते-आते ओरल संबंधी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कच्ची सब्जियों के सेवन से शरीर को नुकसान होने के साथ दांतों में भी समस्या हो सकती है। सब्जी का सेवन करने के लिए इन्हें हल्का सा फ्राई करके या सूप बनाकर इनका सेवन करें।
डेयरी प्रोडक्ट्स
उम्र बढ़ने के साथ आपको दूध या डेयरी उत्पादों को पचाने में परेशानी हो सकती है। लेकिन इस उम्र में शरीर को कैल्शिम की आवश्यकता होती है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए डाइट में दही और छाछ का सेवन किया जा सकता हैं। यह चीजें पचाने में आसान होती है और कैल्शियम से भरपूर होती है।
कैफीन
बढ़ती उम्र में नींद न आने की समस्या बहुत से लोगों को हो सकती है। ऐसे में कैफीन के सेवन से बचना चाहिए। बहुत बार ज्यादा कैफीन के सेवन से पेट में गैस, कब्ज और अपच की समस्या भी हो सकती है। कैफीन की जगह डाइट में सूप और हर्बल चाय का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में मसाला चाय पीने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, आज से ही पीना करें शुरू
अल्कोहल
बढ़ती उम्र में हरगिज भी अल्कोहल का सेवन न करें। 40 के बाद ज्याद अल्कोहल के सेवन से दिल का दौरा या फिर स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। अल्कोहल के सेवन से नींद खराब होने के साथ ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। डायबिटीज से ग्रसित मरीज को अल्कोहल का हरगिज सेवन नहीं करना चाहिए।
बींस
बींस शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन अगर आप 40 से उपर हैं, तो बींस से परहेज कर सकते हैं। बींस के सेवन से बढ़ती उम्र गैस, अपच और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन इस पर भी ध्यान दें कि बींस में भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर के लिए हेल्दी होता है। ऐसे में कम मात्रा मे ही सही दिन के समय बींस का सेवन किया जा सकता है।
बढ़ती उम्र में इन फूड्स को खाया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik