Expert

ब्रेकफास्ट में ओट्स को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए मिक्स करें ये 4 चीजें, बढ़ जाएगा न्यूट्रिशन

Foods To Add In Oats To Make Breakfast More Healthy: ब्रेकफास्ट में ओट्स को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इन चीजों को मिक्स करके खाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेकफास्ट में ओट्स को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए मिक्स करें ये 4 चीजें, बढ़ जाएगा न्यूट्रिशन


Foods To Add In Oats To Make Breakfast More Healthy: ओट्स शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। बहुत से लोग सुबह का नाश्ता बहुत जल्दी में करते हैं और ऐसी चीजों को बनाना चाहते है, जो जल्दी से बन जाएं। ऐसे में नाश्ते में ओट्स का सेवन किया जा सकता है। ओट्स में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और कैल्शियम। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। ओट्स स्वादिष्ट लगने के साथ झटपट बन भी जाता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और गैस की समस्या से राहत देता है। वहीं यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर की कमजोरी को दूर करता हैं। अक्सर लोग ओट्स को प्लेन ही खाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे, जिनको ओट्स में एड करने से ओट्स की पौष्टिकता बढ़ जाएगी और इनके सेवन से आप ओवरइटिंग से भी बचेंगे। आइए जानते हैं ओट्स को हेल्दी बनाने के लिए उसमें क्या मिक्स करें। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

चिया सीड्स

ओट्स को बनाने के लिए ओट्स के साछ चिया सीड्स को भी शामिल किया जा सकता है। चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। ओट्स में इसको मिलाकर खाने से ओवर इटिंग से राहत मिलती है और कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

chi

योगर्ट

ओट्स को योगर्ट के साथ भी मिलाकर खाया जा सकता है। योगर्ट के सेवन से पाचन-तंत्र हेल्दी रहने के साथ कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत मिलती है। ओट्स में योगर्ट को मिलाकर ब्रेकफास्ट में खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ बैली फैट भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल

फ्लैक्स सीड्स

पोषक तत्वों से भरपूर फ्लैक्स सीड्स शरीर के लिए फायदेमंद होता है। फ्लैक्स सीड्स में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हार्ट संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं। ब्रेकफास्ट में ओट्स में फ्लैक्स सीड्स का पाउडर मिलाकर खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं।

बेरीज

ओट्स को हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए ओट्स में बैरीज को एड करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बेरीज पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। ओट्स में क्रैनबेरी और ब्लूबेरी को शामिल किया जा सकता हैं। डायबिटीज के मरीज भी ओट्स में इसको मिलाकर खा सकते हैं। बेरीज के सेवन से त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।

ओट्स को हेल्दी बनाने के लिए इन चीजों को मिक्स करके खाया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्‍या टमाटर खाने से हाई बीपी कंट्रोल होता है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer