Expert

दिन की शुरुआत इन 5 चीजों को खाने से कभी न करें, हो सकता है स्वास्थ्य को नुकसान

दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी और पौष्टिक नाश्ते से करनी चाहिए। वहीं अगर आप शुगर युक्त चीजें सुबह-सुबह खाएंगे तो दिनभर डलनेस रह सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिन की शुरुआत इन 5 चीजों को खाने से कभी न करें, हो सकता है स्वास्थ्य को नुकसान


Foods Items To Avoid In The Morning In Hindi: यह कहावत तो आपने सुनी होगी कि स्वस्थ ‘नाश्ता राजा की तरह, लंच राजकुमार की तरह और डिनर भिखारी की तरह करना चाहिए’। इसका मतलब है कि ब्रेकफास्ट हैवी होना चाहिए, लंच उससे हल्का और डिनर सबसे हल्का।’ इस तरह की डाइट को फॉलो करके स्वस्थ और पूरा दिन एनर्जेटिक रहा जा सकता है। लेकिन, कुछ लोग हैवी नाश्ते के चक्कर में डाइट में ऐसे फूड आइटम शामिल कर लेते हैं, जिन्हें सुबह के समय खाना सही नहीं चाहिए। क्या आप जानते हैं, वो चीजें कौन सी हैं? नहीं, तो जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें। इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

मफिन

muffins

कुछ लोगों को मीठा खाने का शौक होता है। इतना कि वे नाश्ते में भी मीठी चीजें, जैसे मफिन खाना पसंद करते हैं। मफिन अगर ओट्स, सेब या पाइनएप्पल की बनी है, तो इसका सेवन करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन, जितना दिखता है, मफिन उतने हेल्दी नहीं होते हैं। हेल्थलाइन की मानें, "मफिन में शुगर से भरपूर होता है। एक मफिन में करीब 400 तक कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने के लिए काफी माने जा सकते हैं। इसके अलावा, इसे बनाने की विधि में मैदा और तेल जैसी अस्वस्थ चीजों को इस्तेमाल किया जाता है। प्रोटीन और फाइबर जैसी चीजें इसमें नाममात्र होती है।"

इसे भी पढ़ें: गर्मी में लंच में न खाएं ये 5 चीजें, खराब हो सकता है आपका पेट

फलों का जूस

एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि सुबह के समय फलों को सेवन किया जाना चाहिए। इससे आपको फाइबर, मिनरल्स और विटामिन जैसी कई पौष्टिक चीजें मिलती हैं। वहीं, अगर आप फलों के बजाय फलों के जूस को इंपॉर्टेंस देते हैं, तो इसका आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। healthline में प्रकाशित लेख के अनुसार, ‘फलों का जूस भले ही सोडा या कोल्ड ड्रिंक से बेहतर ऑप्शन हो सकता है। लेकिन, स्वास्थ्य के लिहाज से यह बहुत अच्छा विकल्प नहीं है। हालांकि, जूस में एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। वहीं, ये शुगर से भरपूर होता है और फाइबर इसमें बहुत कम मात्रा में पाया जाता है।’

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी नाश्ते में न करें इन 5 चीजों का सेवन, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

डोनट्स

donuts

डोनट्स किसी भी समय के लिए हेल्दी ऑप्शन के रूप में नहीं जाने जाते हैं। इसका सेवन आप कभी-कभी कर सकते हैं। यह शुगर से भरपूर होता है। इसलिए, नाश्ते में इसे शामिल करना समझदारी नहीं होगी। खासकर डायबिटजी के मरीजों को डोनट जैसे शुगर बेस्ड फूड आइटम्स को अपने डाइट से दूर रखना चाहिए। डोनट वजन बढ़ाने में भी योगदान देता है।

फास्ट फूड

फास्ट फूड, जैसे सैंडविच, चीज, पैटीज को भी नाश्ते का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। ये कैलोरी से भरपूर होते हैं। वहीं, सुबह-सुबह इसका सेवन करने से सारा दिन डलनेस फील कर सकते हैं। इसके अलावा, फास्ट फूड में रिफाइंड कार्ब्स और फैट काफी ज्यादा मात्रा में होता है। फास्ट फूड के बजाय सलाद जैसी चीजों को नाश्ते में शामिल किया जा सकता है।

ब्रेकफास्ट बार्स

हमारे यहां आमतौर पर ब्रेकफास्ट बार्स को घर में बनाया जाता है। इसके लिए, इसमें कई तरह की हेल्दी चीजों को शामिल किया जाता है। इस तरह देखा जाए, तो ब्रेकफास्ट बार्स काफी हेल्दी होते हैं। लेकिन, बार्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और ये हाईली प्रोसेस्ड भी होते हैं। इस कारण, यह नाश्ते के रूप में हेल्दी ऑप्शन नहीं हो सकता है। अगर आप ब्रेकफास्ट बार्स को अपने नाश्ते का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो बहुत कम मात्रा में चीनी का इस्तेमाल करें।

image credit: freepik

Read Next

विटामिन्स लेने का सही तरीका और सही समय क्या है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer