पेट की चर्बी घटाने के लिए रोज करें ये 3 फ्लोर एक्सरसाइज, बर्न होगी कैलोरी और फैट

Floor Exercise to Reduce Belly Fat: बैली फैट घटाने के लिए आप फ्लोर एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की चर्बी घटाने के लिए रोज करें ये 3 फ्लोर एक्सरसाइज, बर्न होगी कैलोरी और फैट

Floor Exercise to Reduce Belly Fat in Hindi: अधिक वजन से आजकल कई लोग परेशान हैं। कोई पैरों, तो कोई हाथों के फैट से परेशान हैं। लेकिन अधिकतर लोग अपने बैली फैट से परेशान हैं। लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने रहना, फास्ट फूड खाना और  फिजिकली एक्टिव न रहना, बैली फैट बढ़ने के मुख्य कारण हो सकते हैं। बैली फैट एक बार निकल आता है, तो इसे शेप में लाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अक्सर लोग जिम जाकर पसीना बहाते हैं या फिर हैवी वर्कआउट करते हैं। लेकिन अगर आपको जिम जाने का समय नहीं मिल पाता है, तो घर पर भी कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए, जानते हैं पेट की चर्बी घटाने वाले कुछ फ्लोर एक्सरसाइज (Floor Exercise to Reduce Belly Fat in Hindi)-

पेट की चर्बी घटाने के लिए फ्लोर एक्सरसाइज- Floor Exercise to Reduce Belly Fat in Hindi

1. स्क्वाट्स

अगर आप रोजाना स्क्वाट्स करेंगे, तो इससे बैली फैट घटाने में मदद मिल सकती है। स्क्वाट्स एक्सरसाइज को आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। स्क्वाट्स एक्सरसाइज को करना बेहद आसान होता है। इसे करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इससे कैलोरी और फैट बर्न होता है। इससे आपको एक परफेक्ट फिगर मिलेगी।

  • इसे करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं।
  • दोनों पैरों के बीच थोड़ा-सा गैप रखें। 
  • अब पैरों को घुटने से मोड़ें। 
  • हाथों को सामने की तरफ ले आएं।
  • इस दौरान आपको ऐसा महसूस होगा कि आप कुर्सी पर बैठे हैं। 
  • इस अवस्था में कुछ देर रुकें। फिर धीरे-धीरे सामान्य पोजिशन में आ जाएं।
  • आप इसे 3-4 बार दोहरा सकते हैं।

2. प्लैंक एक्सरसाइज 

प्लैंक एक्सरसाइज करके भी आप अपने बैली फैट को कम कर सकते हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को बेहद कारगर माना जाता है। रोजाना इसे करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। प्लैंक एक्सरसाइज करने से कैलोरी और फैट बर्न होगा।

  • इसे करने के लिए आप मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • सिर को आगे की तरफ रखें।
  • गर्दन को बिल्कुल सीधा रखें।
  • अब अपने सिर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।
  • फिर अपने हाथों और पैरों के पंजों पर शरीर को उठाएं।
  • इस सेंकेड में 20-30 सेकेंड तक रुकें।
  • फिर धीरे-धीरे नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।
  • आप इसे 8-10 बार कर सकते हैं।

3. डोंकी किक

पेट के एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने के लिए आप डोंकी किक एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।  इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से फैट कम होता है। साथ ही, हिप्स और थाइज की मसल्स भी स्ट्रॉन्ग होती हैं। डोंकी किक को इस तरह से करें-

  • इसे करने के लिए मैट पर हाथों पर पैरों के बल रहें।
  • अब अपने दाएं पैर के घुटने को 90 डिग्री पर मोड़ें।
  • अब इसे हवा में ही उठाकर रखें, जब तक शरीर कंधों से घुटने तक सीधी रेखा न बना लें।
  • इस दौरान आपका दाहिने पैर का अंगूठा छत की तरफ किक करता है।
  • आप इस एक्सरसाइज को कई बार कर सकते हैं।

Read Next

ट्राइसेप्स बनाने के लिए जिम में करें ये 5 एक्सरसाइज, बिगिनर्स इन बातों का रखें खास ध्यान

Disclaimer