Doctor Verified

हेल्दी हार्ट से लेकर त्वचा की खूबसूरती बनाए रखने में फायदेमंद है स्किपिंग, जरूर करें लाइफस्टाइल में शामिल

Skipping Khelne Ke Fayde: नियमित रूप से स्किपिंग करना बहुत अच्छा होता है। इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इस संबंध में हम आपको बता रहे हैं विस्तार से-
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी हार्ट से लेकर त्वचा की खूबसूरती बनाए रखने में फायदेमंद है स्किपिंग, जरूर करें लाइफस्टाइल में शामिल


Benefits Of Daily Skipping In Hindi: आपने यह बात सुनी होगी कि हेल्दी रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। इससे आप फिजिकली फिट रहते हैं, वजन संतुलित रहता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। फिजिकल एक्टिविटी में कई तरह की एक्सरसाइज चुनी जा सकती हैं, जैसे स्वीमिंग, जॉगिंग, वॉकिंग आदि। इसमें स्किपिंग सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। डॉक्टर्स भी यह सलाह देते हैं कि स्किपिंग को अपनी डेली लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना अच्छा होता है। इस लेख में  Gym enthusiast and Trainer मोहित मिश्रा से जानेंगे कि स्किपिंग से हमें किस-किस तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

स्किपिंग करने करने के फायदे- Health Benefits Of Daily Skipping In Hindi

five health benefits of daily skipping 01 (7)

हार्ट हेल्थ में सुधार

आपने नोटिस किया होगा कि जब आप स्किपिंग करते हैं, तो इससे हार्ट रेट बढ़ जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो कि कार्डियोवास्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। यहां तक कि अगर आप रोजाना कम समय के लिए भी स्किपिंग करते हैं, तो भी यह हार्ट हेल्थ में सुधार करता है।

इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द और सूजन से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

बोन डेंसिटी बेहतर होती है

नियमित रूप से स्किपिंग करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और बेन डेंसिटी भी बेहतर होती है। असल में, स्किपिंग को लोड बियरिंग एक्सरसाइज भी माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि स्किपिंग के दौरान आप जंपिंग भी करते हैं। इससे यह बोन रिमॉडलिंग को स्टिम्युलेट करता है और हड्डियों डेंस होती हैं तथा इनकी मजबूत भी बढ़ती है।

स्किन बेहतर होती है

five health benefits of daily skipping 02 (3)

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से स्किन टोन में सुधार होता है। यहां तक कि स्किन ग्लोइंग भी नजर आती है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? असल में, स्किपिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं। इससे स्किन न्यूट्रिएंट्स अधिक एब्जॉर्ब करते हैं और त्वचा ग्लोइंग नजर आती है।

इसे भी पढ़ें: घुटनों में अक्सर रहता है दर्द तो इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत, नजरअंदाज करने से बढ़ सकती है मुश्किल

स्ट्रेस कम होता है

स्किपिंग करने से स्ट्रेस के स्तर में भी कमी आती है। दरअसल, जब आप फिजिकली एक्टिव रहते हैं, तो इसकी वजह से कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है। कॉर्टिसोल, स्ट्रेस हार्मोन है। हालांकि, कॉर्टिसोल हमारी बॉडी के कई फंक्शन को सही तरह से चलने में मदद करता है। इसलिए, जब आप रेगुलर स्किपिंग करते हैं, तो इससे आपको मूड एन्हैंस होता है, जो आपको खुश रहने में मदद करता है।

वजन कम होता है

मौजूदा समय में खराब खानपान के कारण कई लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, घरेलू नुस्खे भी फॉलो करते हैं। वहीं, अगर आप रेगुलर स्किपिंग करते हैं, तो यह तेजी से आपकी बॉडी वेट को कम करने में मदद करता है। जब आप स्किपिंग करते हैं, तो इससे काफी तेजी से कैलोरी बर्न होती है, जो वेट लॉस में मदद करती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • 1 दिन में कितनी रस्सी कूदनी चाहिए?

    एक दिन में कितनी रस्सी कूदनी चाहिए, यह बात व्यक्ति की हेल्थ, हाइट पर निर्भर करती है। इसके अलावा, अगर कोई प्रोफेशनली स्किपिंग करता है, तो उनके लिए प्रतिदिन की संख्या अधिक हो सकती है। सामान्य लोगों को एक दिन में सिर्फ 100 बार ही रस्सी कूदनी चाहिए। लेकिन, अगर आपने हाल ही में शुरू किया है, तो संख्या कम रखें। धीरे-धीरे स्किपिंग की गिनती बढ़ा सकते हैं।
  • रोजाना रस्सी कूदने से क्या होता है?

    रोज रस्सी कूदने से कई तरह के फायदे होते हैं। जैसे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है, कैलोरी बर्न होती है, वेट लॉस होता है और हड्डियों को भी मजबूत मिलती है।
  • क्या सुबह खाली पेट रस्सी कूदना चाहिए?

    सुबह खाली पेट स्किपिंग कर सकते हैं। यह बहुत फायेदमंद होता है। यह एक तरह का कार्डियो एक्सरसाइज है, जो आपकी हेल्थ में सुधार करने, हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में मदद करता है।

 

 

 

Read Next

विटामिन D की कमी होने पर एक्‍सरसाइज करना सही है या नहीं? डॉक्‍टर से जानें सच

Disclaimer