अंजीर कई रोगों को दूर करने का काम करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के साथ ही हमारी रोगों से सुरक्षा भी करते हैं। अंजीर में कैल्शियम, पौटेशियम, विटामिन, आयरन, प्रोटीन और मैग्नीशियम आदि कई पौष्टिक तत्व होते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर शरीर में पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं। अंजीर को दूध में मिलाकर पीने से पुरुषों को कई तरह के फायदे होते हैं। दूध और अंजीर के मिश्रण से शरीर में आलस दूर होता है। आगे जानते हैं अंजीर वाला दूध पीने से पुरुषों को लाभ मिलते हैं।
पुरुषों के लिए अंजीर वाला दूध - Fig Benefits for Men's Health
अंजीर व दूध का सेवन एक साथ करने से लोगों की सेहत पर कई तरह के अच्छे प्रभाव होते हैं। लेकिन अंजीर वाला दूध पुरुषों के लिए काफी लाभदायक होता है। आगे जानते हैं इसके फायदे के बारे में।
इसे भी पढ़ें : पुरुषों को तिल के तेल से मिलते हैं कई जबरदस्त लाभ, जानें इस्तेमाल का तरीका
मूत्र संबंधी विकार होते हैं कम
अंजीर वाला दूध पुरुषों में मूत्र संबंधी विकारों को कम करने में सहायक होता है। इसमें पौटेशियम होता है, जिससे पुरुषों को मूत्र संबंधी रोग होने की संभावना कम हो जाती है। इसके साथ ही अंजीर के पोषक तत्व शरीर के विषैले तत्वों को बाहर करने का काम करते हैं।
टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में सहायक
अंजीर वाला दूध पीने से पुरुषों में जिंक का स्तर बेहतर होता है। अंजीर में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है, जिंक पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। साथ ही उन्हें यौन रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मददगार
अंजीर में उच्च स्तर के एंटीऑक्सिडेंट और आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे पुरुषों के स्पर्म काउंट में सुधार आता है। पुरुष स्वास्थ की समस्याओं को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से अंजीर वाला दूध पीएं।
पाचन क्रिया को बेहतर करता है
अंजीर में फाइबर पाए जाते हैं। अंजीर वाला दूध पीने पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। साथ ही आपको कब्ज आदि की समस्या में आराम मिलाता है। पेट संबंधी से भी छुटकारा मिलाता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए आपको रोजाना अंजीर वाला दूध पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : पुरुषों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं ये 5 पोषक तत्व, लंबी उम्र तक रखते हैं फिट
बालों के स्वास्थ के लिए फायदेमंद
अंजीर वाले दूध के सेवन से पुरुषों में आयरन की कमी नहीं होती है। आयरन व अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति से पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। साथ ही वह पुरुषों में होने वाले गंजेपन से भी बचते हैं।
इसे किस तरह पीएं
अंजीर वाला दूध बनाने के लिए आप दो अंजीर को रात भर एक गिलास दूध में भिगोकर रख दें। सुबह दूध को तेज आंच में गर्म कर लें। इसके बाद हल्का गुनगुना होने पर इस दूध को पीएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version