
Benefits of Sesame Oil For Male: सर्दियों में तिल के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। सर्दी के मौसम में तिल के तेल का सेवन करने से पुरुषों की कई समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। तिल के तेल में विटामिन, नेचुरल ऑयल और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा तिल के तेल में फॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, थियामिन, फोलेट, विटामिन बी 6 और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। तिल के तेल में ट्रिप्टोफैन नामक आर्गेनिक कंपाउंड भी होते हैं जो पुरुषों से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होते हैं। तिल के तेल का सेवन पुरुषों के लिए रामबाण माना जाता है। इसका सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने से लेकर मर्दाना ताकत बढ़ाने में बहुत फायदा मिलता है।
पुरुषों के लिए तिल के तेल के फायदे- Sesame Oil Benefits for Male
पुरुषों की मर्दाना ताकत बढ़ाने से लेकर इनफर्टिलिटी की समस्या में तिल के तेल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से आपका शरीर हेल्दी रहता है। तिल का तेल शरीर में हॉर्मोन संतुलन बनाने के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
1. बालों के लिए फायदेमंद
आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली, असंतुलित डाइट और बढ़ते तनाव के कारण पुरुषों में हेयर फॉल की समस्या बहुत आम हो गयी है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए तिल के तेल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। तिल के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को झड़ने से बचाने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए तिल, सेहत को हो सकते हैं नुकसान
2. स्पर्म काउंट बढ़ाने में फायदेमंद
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए तिल के तेल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि तिल के तेल में मौजूद गुण पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। सर्दियों में इसे डाइट में शामिल करने से आपको बहुत फायदा मिलता है।
3. टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ाने में उपयोगी
तिल का तेल पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सेमिनिफेरस ट्यूबूल्स और टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाने में बहुत उपयोगी होते हैं। इसका सेवन आप सर्दी के मौसम में कई तरह से कर सकते हैं।
4. मर्दाना ताकत बढ़ाए
मर्दाना ताकत या स्टैमिना बढ़ाने के लिए भी तिल के तेल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। तिल के तेल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको विशेष फायदा मिलता है।
5. ब्लड प्रेशर कम करने में फायदेमंद
तिल के तेल का सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या में भी फायदा मिलता है। इसका सेवन हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। तिल के तेल में मौजूद लिग्नान और मैग्नीशियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट तिल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
तिल के तेल का सेवन सर्दियों में किया जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। तिल के तेल का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। भोजन बनाने के अलावा इसका इस्तेमाल बालों में भी किया जा सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)