सर्दियों के मौसम में खानपान से जुड़ी लापरवाही या गलतियां आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। सर्दी के सीजन में आमतौर पर लोग गर्म चीजें खाना पसंद करते हैं। इस सीजन में विशेषज्ञ भी आपको गर्म और शरीर के लिए फायदेमंद चीजें खाने की सलाह देते हैं। अंजीर और शहद का सेवन सर्दियों में सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। शहद और अंजीर के फायदे शरीर के लिए बहुत हैं। शहद और अंजीर खाने से सर्दियों में तो फायदा मिलता ही है साथ ही इसके सेवन से आपकी सेहत भी सुधरती है। शरीर की कई समस्याओं और बीमारियों में शहद और अंजीर बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में सेहत के लिए लाभदायक फाइबर, कॉपर, आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा शहद में भी कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो आपको इस मौसम में कई गंभीर बीमारी और संक्रमण से बचाने का काम करते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं शहद और अंजीर के फायदे और इसके सेवन के तरीके के बारे में।
शहद और अंजीर के फायदे (Honey And Anjeer Health Benefits)
अंजीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। शहद और अंजीर का एकसाथ सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद कई समस्याएं दूर होती हैं। शहद में मौजूद गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करती हैं और पाचन तंत्र के लिए भी बहुत उपयोगी माने जाते हैं। अंजीर का सीधे सेवन करना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और लेकिन इसमें शहद मिलाकर इसे खाने से इसके गुण और बढ़ जाते हैं। कब्ज और अपच जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्या में अंजीर और शहद का सेवन बहुत उपयोगी होता है। आइये जानते हैं शहद और अंजीर के फायदे।
इसे भी पढ़ें : रात में शहद खाकर सोने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे
1. शुगर या डायबिटीज की समस्या में उपयोगी
शहद और अंजीर का संतुलित मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। अंजीर में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके साथ ही शहद में मौजूद गुण भी डायबिटीज में फायदेमंद माने जाते हैं। शहद और अंजीर को एकसाथ मिलाकर खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदा मिल सकता है लेकिन इनका सेवन करने से पहले आपको एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
2. कब्ज की समस्या में फायदेमंद
शरीर में पाचन तंत्र का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। पाचन तंत्र के कमजोर होने से शरीर में कई बीमारियां बढ़ जाती हैं और शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। शहद और अंजीर को एकसाथ मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। अंजीर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को ठीक करने का काम करता है और शहद में भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पाचन को बढ़ावा देने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए फायदेमंद है अंजीर का दूध, जानें इसे पीने के 4 फायदे
3. मुंह में छालों की समस्या में उपयोगी
शहद और अंजीर का सेवन मुंह में छाले की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। शहद में मौजूद गुण मुंह में छालों को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं और इसके सेवन से मसूढ़ों को भी फायदा मिलता है। मुंह में छालों की समस्या कई कारणों से हो सकती है इस समस्या में शहद में अंजीर मिलाकर इसे मुंह में रखकर कुछ देर चबाएं और फिर इसे निगल लें। इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दो से तीन बार करने से आपको फायदा मिलेगा। आज इस समस्या में अंजीर के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद और अंजीर के पत्तों को मिलकर इसे मुंह में रखकर कुछ देर चबाएं और फिर थूक दें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें।
4. वजन कम करने में फायदेमंद
आज के समय में असंतुलित खानपान और जीवनशैली की वजह से लाखों लोग मोटापे की समस्या का शिकार हो रहे हैं। मोटापे की समस्या के कारण आपका शरीर कई तरह की बीमारियों का घर बन जाता है। वजन कम करने और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए शहद और अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए आप रोजाना सुबह शहद के साथ अंजीर मिलाकर इसका सेवन करें। चूंकि अंजीर में फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो आपके पाचन को दुरुस्त रखता है और काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसके आलावा शहद भी वजन को नियंत्रित करने के लिए अच्छा माना जाता है। आप रोजाना एक से दो अंजीर को एक चम्मच शहद में मिलाकर इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें : शहद और केसर के फायदे: शहद के साथ केसर मिलाकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 8 फायदे
5. तनाव और मानसिक समस्याओं में उपयोगी
कामकाज के प्रेशर और जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण आज के समय लोग तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं। तनाव से छुटकारा पाने के लिए अंजीर और शहद का एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप तनाव, डिप्रेशन और चिंता आदि की समस्या में शहद और अंजीर को एकसाथ मिलाकर खाएं। इसके सेवन से तनाव की समस्या दूर होती है।
6. हड्डियों के लिए उपयोगी
अंजीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और इसका सेवन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से अंजीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा शहद में मौजूद गुण हड्डियों से जुड़ी समस्या जैसे हड्डियों में दर्द, जोड़ों में सूजन आदि के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। शहद और अंजीर का एकसाथ सेवन करने से हड्डियों की समस्याओं में फायदा मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
7. गले की खराश दूर करने में उपयोगी
गले की खराश की समस्या में आपको कई तरह की कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। इस समस्या में आप सूखे अंजीर को शहद में भिगोकर खाएं। शहद में सूखा अंजीर मिलकर इसे पानी में दाल दें। इसके बाद उस पानी को पी लें और अंजीर को खा जाएं। ऐसा दिन में दो बार करें। शहद और अंजीर का तीन से चार बार सेवन करने से आपको गले में खराश की समस्या में फायदा मिलेगा और आपका गला भी साफ रहेगा। इसका सेवन करने से हल्के-फुल्के संक्रमण में भी फायदा मिलता है।
8. स्किन के लिए बहुत फायदेमंद
स्किन को बेहतर बनाने और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अंजीर और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शहद को स्किन पर लगाने से भी धाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्याएं दूर होती हैं। अंजीर में भी तमाम ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। शहद और अंजीर का नियमित रूप से सेवन करने से आपकी स्किन की चमक बरकरार रहती है और कई समस्याओं में फायदा मिलता है। इसके लिए आप रोजाना सूखे अंजीर को शहद में भिगोकर खाएं।
इसे भी पढ़ें : दूध में डालकर पिएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, दूर होंगी आपकी ये 7 समस्याएं
ऊपर बताई गयी समस्याओं में शहद और अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सर्दी के मौसम में शहद और अंजीर के फायदे तमाम होते हैं। इसका सेवन आपको मौसम में बदलाव की वजह से होने वाले संक्रमण से बचाने का काम करता है। शहद और अंजीर खाने से आपको खांसी और जुकाम की समस्या में भी फायदा मिलता है। आप इसका सेवन शहद के साथ-साथ दूध मिलाकर भी कर सकते हैं। शहद और अंजीर का सेवन करने से पहले इसकी मात्रा और खाने के तरीके के बारे में किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
(all image source - freepik.com)