Doctor Verified

पुरुषों के लिए अंजीर के लाभ:फर्टिलिटी बढ़ाने,स्ट्रेस दूर करने समेत अंजीर खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 लाभ

Fig Benefits for Male: अंजीर कई विटामिंस, मिनरल्स का सोर्स होता है। इसे फल, मेवे के रूप में खाया जाता है। अंजीर खाने से पुरुषों को कई लाभ मिलते हैं। जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के लिए अंजीर के लाभ:फर्टिलिटी बढ़ाने,स्ट्रेस दूर करने समेत अंजीर खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 लाभ


Fig Benefits for Men: आजकल पुरुषों में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती जा रही है। यहा तक कि अनहेल्दी डाइट, इनएक्टिव लाइफस्टाइल की वजह से पुरुषों को यौन समस्याओं (men sexual problems) का भी सामना करना पड़ता है। पुरुषों में इनफर्टिलिटी (infertility in men), स्पर्म काउंट में कमी (decrease in sperm count) होना जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। अपनी यौन समस्याओं को दूर करने के लिए पुरुष तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप नैचुरल तरीके से अपनी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अंजीर (fig benefits for health) का सेवन कर सकते हैं। अंजीर खाने से फर्टिलिटी बेहतर होती है, अंजीर कमजोरी भी दूर करता है। पुरुषों के लिए अंजीर के फायदों के बारे में जानने के लिए हमने रामहंस चेरीटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से बातचीत की। अंजीर खाने से पुरुषों को क्या फायदे मिलते हैं, इस बारे में जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

अंजीर में पोषक तत्व (anjeer nutrition)

अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसे ड्रायफ्रूट्स और फल के रूप में खाया जाता है। अंजीर में प्रोटीन, फाइबर, सोडियम, एंटीऑक्सीडेट्स, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अंजीर में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक और कॉपर की भी अच्छी मात्रा होती है। अंजीर कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैलोरी का भी अच्छा सोर्स है। इसे खाने से आप हमेशा एनर्जेटिक रहेंगे।

anjeer benefits for men

पुरुषों के लिए अंजीर के लाभ (fig benefits for male)

अंजीर में सभी जरूरी विटामिंस, मिनरल्स पाए जाते हैं। वैसे तो अंजीर खाना सभी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन पुरुषों के लिए अंजीर खाने से कई लाभ मिलते हैं। सूखा अंजीर पुरुषों की कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें - इन 5 कारणों से घट सकता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, जानें बचाव के लिए क्या करें

1. फर्टिलिटी बढ़ाए (fig for male fertility)

आजकल के खराब लाइफस्टाइल का असर महिलाओं के साथ ही पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी पड़ रहा है। कई पुरुष पिता न बनने की वजह से परेशान रहते हैं। लेकिन पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में अंजीर लाभकारी होता है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों की फर्टिलिटी बेहतर होती है। 

2. स्ट्रेस कम करे (fig to cure stress)

पुरुष यौन स्वास्थ्य समस्या होने पर काफी परेशान हो जाते हैं। वे स्ट्रेस फील करते हैं, ऐसे में अगर अंजीर का सेवन किया जाए तो काफी फायदेमंद होता है। अंजीर खाने से पुरुषों का स्ट्रेस लेवल कम होता है। अंजीर में पाए जाने वाले तत्व पुरुषों की चिंता, तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करते हैं। अंजीर टेंशन दूर करने का अच्छा उपाय है

anjeer for stress down

3. कमजोरी दूर करे (fig benefits for health)

नियमित रूप से अंजीर खाने से पुरुषों की कमजोरी भी दूर होती है। इसलिए अगर आप बहुत जल्दी थक जाते हैं या शारीरिक कमजोरी महसूस करते हैं तो अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर खाने से थकान दूर होती है। दरअसल, अंजीर विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए इसके नियमित सेवन आपकी कई समस्याएं दूर होती हैं। 

4. स्पर्म काउंट बढ़ाए (fig benefits for sperm)

अंजीर में विटामिन बी6, पैंटोथेनिक एसिड, जिंक और कॉपर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। गलत आदतें, खान-पान का असर पुरुषों के स्पर्म काउंट पर भी पड़ता है। आजकल पुरुषों के स्पर्म काउंट में कमी देखने को मिलती है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुष तरह-तरह की दवाइयां खाते हैं, लेकिन आप चाहें तो इसके लिए नियमित रूप से अंजीर का भी सेवन कर सकते हैं। इससे स्पर्म काउंट बढ़ता है, स्पर्म की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें - ये 3 ड्राई फ्रूट्स खाने से बढ़ता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, फर्टिलिटी और स्टैमिना दोनों हो जाते हैं बेहतर

5. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

अंजीर का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर भी ठीक रहता है। अंजीर में पोटैशियम और फ्लेवोनॉइड होता है, जो ब्लड शुगल लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का अच्छा आहार है।

अंजीर का सेवन कैसे करें (how to eat anjeer in hindi)

  • अंजीर आप मेवे या फल के रूप में खा सकते हैं। 
  • फल के रूप में अंजीर का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है।
  • लेकिन रात को सूखा अंजीर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है।
  • अंजीर के फल की तुलना में सूखा अंजीर सेहत के लिए अधिक लाभकारी होता है।

अगर आप इनफर्टिलिटी, स्पर्म काउंट में कमी जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो नियमित रूप से अपनी डाइट में अंजीर शामिल कर सकते हैं। इससे फर्टिलिटी बेहतर होगी। स्पर्म काउंट बढ़ेगा और गुणवत्ता में भी सुधार होता है। अंजीर खाने से नींद भी सही आती है। 

(image source : pennmedicine.org)

Read Next

इलायची और मिश्री खाने के फायदे: दूध में मिश्री और इलायची डालकर पीने से दूर होती हैं ये 7 समस्याएं

Disclaimer