Doctor Verified

Anjeer for Weight Gain: क्या अंजीर खाने से वाकई वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। क्या अंजीर खाने से वाकई वजन भी बढ़ता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
Anjeer for Weight Gain: क्या अंजीर खाने से वाकई वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें


Anjeer for Weight Gain in Hindi: अंजीर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मैंगनीज, पोटैशियम, विटामिन-के और विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंजीर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अंजीर पाचन को बेहतर बनाने में सहायक होता है। इसके अलावा, अंजीर खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। अगर नियमित रूप से अंजीर का सेवन किया जाए, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। हालांकि, अंजीर की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए पित्त प्रकृति के लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। अंजीर में कैलोरी और हेल्दी फैट भी पाए जाते हैं, जो आपको हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या अंजीर खाने से वजन भी बढ़ता है? या क्या अंजीर खाने से वाकई वजन बढ़ता है (Kya Anjeer Khane se Vajan Badhta Hai)?

क्या अंजीर खाने से वाकई वजन बढ़ता है?- Does Anjeer Increase Weight in Hindi

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, 'अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। अंजीर वजन बढ़ाने में भी (Anjeer for Weight Gain in Hindi) फायदेमंद होता है। अगर आप दुबले-पतले या कमजोर हैं, तो अपनी डाइट में अंजीर शामिल कर सकते हैं। अंजीर का नियमित सेवन करने से वेट गेन में मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अंजीर खाना लाभकारी हो सकता है।' 

इसे भी पढ़ें- क्या किशमिश खाने से वाकई वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

figs for weight gain

वजन बढ़ाने के लिए कितने अंजीर खाने चाहिए?- How Many Figs Should Eat for Weight Gain in Hindi

डॉ. सुगीता बताती हैं, 'वजन बढ़ाने के लिए आप एक दिन में 2 अंजीर खा सकते हैं। रोजाना 2-3 अंजीर खाने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपको इससे ज्यादा अंजीर खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में अंजीर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इससे आपको त्वचा पर रेडनेस या इरिटेशन हो सकती है। इतना ही नहीं, ज्यादा अंजीर खाने से पेट में जलन या एसिडिटी भी हो सकती है। हालांकि, अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आपको एक ही अंजीर खाना चाहिए।'

इसे भी पढ़ें- Soaked Figs Benefits: भीगे अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें खाने का सही तरीका

वजन बढ़ाने के लिए अंजीर कैसे खाएं?- How to Eat Anjeer for Weight Gain in Hindi

डॉ. सुगीता बताती हैं, 'अंजीर में मैंगनीज, आयरन और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप अंजीर का शेक बनाकर पी सकते हैं। अंजीर का शेक (Vajan Badhane ke Liye Anjeer Shake) प्रोटीन, फैट और कैलोरी से भरपूर होता है, जो आपका वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।आप वर्कआउट से पहले या बाद में अंजीर शेक पी सकते हैं। रोजाना ब्रेकफास्ट में अंजीर शेक पीना फायदेमंद होता है।' 

Read Next

Weight Loss: वजन घटाने में कितना समय लगता है? एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब

Disclaimer