Fenugreek Cumin Coriander Water Benefits: भारतीय घरों में जीरा, धनिया, मेथी का उपयोग भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही जीरा, धनिया, मेथी सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इनमें वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं। आप इन तीनों को अपनी डाइट में वॉटर या पानी के रूप में भी शामिल कर सकते हैं। जी हां, जीरा धनिया मेथी वॉटर रोज पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। विस्तार से जानें इसके बारे में-
जीरा धनिया मेथी में पोषक तत्व
- जीरा में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा जीरा विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन का भी अच्छा सोर्स होता है। जीरा में फैट, शुगर बिल्कुल नहीं होता है।
- धनिया भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। धनिया में विटामिन ए, विटामिन सी अधिक होता है। इसके अलावा धनिया में विटामिन के, आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है।
- मेथी के बीजों में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन होता है। मेथी में मैग्नीशियम, मैंगनीज भी पाया जाता है।
जीरा धनिया मेथी वॉटर बेनिफिट्स (Jeera Dhania Methi Water Benefits in Hindi)
जीरा धनिया मेथी वॉटर हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए आप इस वॉटर को रोजाना पी सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे।
1. बॉडी डिटॉक्स करे
जीरा, धनिया, मेथी का पानी बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है। रोजाना इस पानी को पीने से शरीर में जमा गंदगी या टॉक्सिन्स आसानी से निकल जाते हैं। इसका असर पूरे स्वास्थ्य पर पड़ता है।
2. पेट के लिए फायदेमंद
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, गैस या कब्ज है, तो जीरा धनिया मेथी वॉटर काफी फायदेमंद हो सकता है। इस पानी को पीने से इन समस्याओं में आराम मिलता है। वहीं कब्ज और एसिडिटी से बचाव भी होता है।
इसे भी पढ़ें- कच्चा जीरा खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर होती हैं बजहजमी और एनीमिया जैसी कई समस्याएं
3. वजन कम करने में असरदार
अगर रोजाना जीरा, धनिया, मेथी वॉटर पिया जाए, तो इससे वजन को भी कम किया जा सकता है। रोज सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से फैट और कैलोरी बर्न होती है। इससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।
4. स्किन के लिए फायदेमंद
रोजाना जीरा धनिया मेथी का पानी पीने से त्वचा में भी निखार आता है। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, इससे त्वचा की समस्याएं दूर होती हैं। त्वचा में चमक आती है।
5. इम्यूनिटी बढ़ाए
सभी तरह के रोगों से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप जीरा धनिया मेथी वॉटर पी सकते हैं। इससे आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट जीरा और करी पत्ते का पानी पीने के फायदे, डायटीशियन से जानें इसे बनाने का तरीका
जीरा धनिया मेथी वॉटर कैसे बनाएं? (How to Make Cumin Coriander Fenugreek Water)
जीरा धनिया मेथी वॉटर बनाने के लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच धनिया और आधे चम्मच से कम मेथी के बीज डाल दें। रातभर इन सभी को पानी में भिगोकर रखें। सुबह उठकर पानी को छान लें, फिर पी लें। आप चाहें तो इन बीजों को भी चबा सकते हैं।
जीरा धनिया मेथी का पानी कब पिएं? (Best Time to Drink Jeera Dhania Methi Water)
जीरा धनिया मेथी का पानी सुबह खाली पेट पीना अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि खाली पेट इस पानी को पीने से शरीर इसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे आपके शरीर को जीरा धनिया मेथी के सभी फायदे आराम से मिल जाते हैं।
Jeera Dhania Methi Water Benefits: आप वजन घटाने, बॉडी को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए जीरा धनिया मेथी का पानी पी सकते हैं। इस पानी को पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। आप इस पानी को रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं।