Doctor Verified

फेलॉन फ‍िंगर (फ‍िंगरट‍िप के मांस) इंफेक्‍शन क्‍या होता है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Felon Finger Infection: फ‍िंगरट‍िप की त्‍वचा में इन्‍फेक्‍शन होने के कारण दर्द और सूजन महसूस होती है। जानें इसका सरल इलाज।   
  • SHARE
  • FOLLOW
फेलॉन फ‍िंगर (फ‍िंगरट‍िप के मांस) इंफेक्‍शन क्‍या होता है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज


Felon Finger Infection Treatment: फेलॉन फ‍िंगर इन्‍फेक्‍शन एक मेड‍िकल शब्‍द है। फेलॉन फ‍िंगर का अर्थ है फ‍िंगरट‍िप की त्‍वचा में होने वाला इन्‍फेक्‍शन। यह एक प्रकार का स्‍क‍िन इन्‍फेक्‍शन है जो उंगली के अंदरूनी या बाहरी ह‍िस्‍से में नजर आ सकता है। फेलॉन फ‍िंगर इन्‍फेक्‍शन का मुख्‍य कारण बैक्‍टीर‍िया होता है। इसे आप बैक्‍टीर‍ियल इन्‍फेक्‍शन का भी नाम दे सकते हैं। जब हमारी उंगली कट जाती है या घाव हो जाता है, तो बैक्‍टीर‍िया उंगली के अंदर चले जाते हैं और बढ़ने लगते हैं। फेलॉन फ‍िंगर द‍िखने में एक लाल गांठ की तरह होती है। इसमें पस जमा होने लगता है। कुछ लोगों को यह भी लगता है क‍ि इस तरह के बैक्‍टीर‍ियल इन्‍फेक्‍शन खुद ही ठीक हो जाते हैं। इसमें मेड‍िकल सहायता की‍ जरूरत नहीं पड़ती। लेक‍िन ऐसा नहीं है। बैक्‍टीर‍ियल इन्‍फेक्‍शन का सही इलाज न करने पर यह गंभीर रूप ले लेते हैं। कुछ गंभीर मामलों में सूजन के कारण ब्‍लड सप्‍लाई ब्‍लॉक हो सकती है। आगे जानेंगे फेलॉन फ‍िंंगर इन्‍फेक्‍शन के लक्षण, कारण और इलाज। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।   

felon finger infection treatment

फेलॉन फ‍िंगर इन्‍फेक्‍शन के लक्षण- Felon Finger Infection Symptoms 

फेलॉन फ‍िंगर इन्‍फेक्‍शन होने पर आपको ये लक्षण महसूस हो सकते हैं-   

  • उंगली में दर्द महसूस होना। 
  • उंगली में सूजन आना।
  • त्‍वचा का लाल होना।
  • त्‍वचा में गर्माहट महसूस होना।
  • फ‍िंगरट‍िप का अंदरूनी भाग लाल या सफेद नजर आना।
  • फ‍िंगरट‍िप का फूला हुआ नजर आना। 
  • उंगली में भारीपन महसूस होना।   

फेलॉन फ‍िंगर इन्‍फेक्‍शन के कारण- Felon Finger Infection Causes 

फेलॉन फ‍िंगर इन्‍फेक्‍शन के पीछे ये कारण हो सकते हैं-  

  • उंगली में घाव होना या चोट के कारण संक्रमण होना।
  • उंगली की त्‍वचा में दाने न‍िकलने से संक्रमण होना।
  • क‍िसी संक्रमण चीज को उंगल‍ियों से छूना।
  • इन्‍फेक्‍शन वाली जगह पर काम करना जैसे- हॉस्‍प‍िटल। 
  • संक्रम‍ित व्‍यक्‍त‍ि से हाथ म‍िलाने से भी संक्रमण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- उंगली में इंफेक्शन होने के हो सकते हैं ये कारण, जानें इसके लक्षण भी

फेलाॅन फ‍िंगर इन्‍फेक्‍शन का इलाज- Felon Finger Infection Treatment 

फेलॉन फ‍िंगर इन्‍फेक्‍शन का इलाज एंटीबायोट‍िक्‍स के साथ क‍िया जा सकता है। लेक‍िन आप ज‍ितना समय लगाएंगे, इन्‍फेक्‍शन उतना ज्‍यादा फैलेगा। एक समय के बाद फेलॉन फ‍िंगर इन्‍फेक्‍शन को एंटीबायोट‍िक्‍स से ठीक नहीं क‍िया जा सकता। इसके ल‍िए कई बार डॉक्‍टरों को माइनर सर्जरी करनी पड़ती है। सर्जरी कुछ म‍िनटों में ही पूरी हो जाती है और उसी दि‍न मरीज को ड‍िस्‍चार्च कर द‍िया जाता है। सर्जरी की प्रक्र‍िया में डॉक्‍टर पस को नीडल की मदद से बाहर न‍िकालते हैं और दवा लगाकर उंगली का इलाज करते हैं।

वहीं अगर फेलॉन फ‍िंगर इन्‍फेक्‍शन के लक्षणों को आप पहले ही पहचान लें, तो घर पर ही इसका इलाज कर सकते हैं। ज‍िस उंगली में इन्‍फेक्‍शन है उसे कुछ देर ठंडे पानी में रखें। 15 म‍िनट बाद उंगली को बाहर न‍िकाल लें। द‍िन में 3 से 4 बार यह स्‍टेप र‍िपीट करें। इस तरह बैक्‍टीर‍ियल इन्‍फेक्‍शन जल्‍दी ठीक हो जाएगा। फेलॉन इन्‍फेक्‍शन होने पर ओवर-द-काउंटर दवाएं लेने से बचना चाह‍िए।            

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। ऐसी अन्‍य जानकारी के ल‍िए पढ़ें ओनलीमायहेल्‍थ।

image credit: clevelandclinic.org

Read Next

क्या स्ट्रेस के कारण दांत में हो रहा दर्द बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें इन दोनों में संबंध

Disclaimer