एक इंसान के शरीर को सेहदमंद और स्वस्थ रहने के लिए विटामिन की आवश्यकता होती है। एक मजबूत शरीर और दिमाग यह दशर्ता है कि सामान्य रूप से कार्य करने के लिए सही मात्रा में पोषक मिल रहा है। वैसे तो हमारा शरीर हर पौष्टिक भोजन से विभिन्न प्रकार के विटामिन प्राप्त कर लेता है। देखा जाए तो विटामिन की सूची में विटामिन ए, सी, डी, ई, के और बी विटामिन के साथ (बी1) (बी2), (बी3), (बी5), (बी6), (बी7), (बी9) और (बी12) शामिल हैं।
वहीं इनमें से चार विटामिन- ए, डी,ई और के वसा में घुलनशील होते हैं, जो हमारे शरीर के फैटी टिश्यू में जमा होते हैं। और अन्य नौ विटामिन पानी में घुल जाते हैं और शरीर से यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। साथ ही विटामिन बी 12 एकमात्र ऐसा विटामिन है जो पानी में घुलनशील होकर यकृत में जमा हो जाता है। आइए जानते हैं सबसे अच्छा और आसान तरीका विभिन प्रकार के खाघ पदार्थों से संतुलित आहार प्राप्त करने के और साथ ही जानते हैं किस आहार से किस विटामिन की प्राप्ति होती है।
इसे भी पढ़ें : Swollen Abdomen: पेट के आसपास सूजन को न करें नजरअंदाज, इन स्वास्थ्य समस्याओं का हो सकता है संकेत
विटामिन ए
हमारे शरीर में विटामिन ए कोशिका के विकास के लिए बहुत अहम भूमिका निभाता है। विटामिन ए एक अच्छी त्वचा, बाल, नाखून, मसूड़ों, दांतों की मजबूती के लिए, हड्डियों के लिए और कैंसर को रोकने में बहुत मदद करता है।
कैसे प्राप्त करें- सैल्मन मछली या कोई भी मछली जो ठंडे पानी में रहती है, अंडा आदि।
विटामिन डी
शरीर में कैल्शियम और मजबूत हड्डियों को बनाने के लिए विटामिन डी बहुत अहम भूमिका निभाता है।
कैसे प्राप्त करें- दूध, सोया, मक्खन,मछली, सूरज की धूप आदि।
विटामिन ई
हमारे शरीर में विटामिन ई फैटी एसिड की रक्षा करता है। विटामिन ई लाल रक्त कोशिकाओं और मांसपेशियों को बनाए रखता है।
कैसे प्राप्त करें- वनस्पति तेल, नट, बीज आदि।
विटामिन के
शरीर के आवश्यक विटामिन में से एक है विटामिन के। ये विटामिन शरीर को उचित रक्त के थक्के के लिए आवश्यकता होती है।
कैसे प्राप्त करें- हरी पत्तेदार सब्जियां।
इसे भी पढ़ें : ये हैं किडनी से संबंधित 3 गंभीर समस्याएं, जानें लक्षण और उपचार
विटामिन सी
शरीर के लिए विटामिन सी महत्वपूर्ण होता है। यह विटामिन खट्टे फलों में पाया जाता है। विटामिन सी आयरन की कमी को पूरा करता है साथ ही एथेरोक्लेरोसिस को रोकने का बी काम विटामिन सी ही करता है।
कैसे प्राप्त करें- जामुन, खट्टे फल, आलू, नींबू,. आंवला आदि।
विटामिन बी 1
मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने के लिए विटामिन बी 1 महत्वपूर्ण होता है। यह शरीर में पाचन क्रिया को बनाए रखने में मदद करता है।
कैसे प्राप्त करें- नट, फलियां आदि।
विटामिन बी 2
एनर्जी मेटाबॉलिज्म के लिए विटामिन बी 2 आवश्यक होता है। विटामिन बी 2 आंखों की रोशनी के लिए और अच्छी त्वचा के लिए मददगार होता है।
कैसे प्राप्त करें- सोया, चावल पेय, मशरूम आदि।
विटामिन बी 3
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सामान्य बनाए रखने के लिए विटामिन बी 3 महत्वपूर्म होता है।
कैसे प्राप्त करें- दूध, अंडे, अनाज आदि।
विटामिन बी 5
एनर्जी मेटाबॉलिज्म और रक्त शर्करा के स्कर को सामान्य बनाए रखने के लिए विटामिन बी 5 एहम भूमिका निभाता है।
कैसे प्राप्त करें- खाघ पदार्थों में विटामिन बी 5 होता है।
विटामिन बी 6
एक अच्छी सेहत के लिए विटामिन बी 6 आवश्यक है। यह विटामिन प्रोटीन मेटाबॉलिज्म, कार्बोहाइड्रेट के मेटाबॉलिज्म और एनर्जी रिजीज को बढ़ावा देता है।
कैसे प्राप्त करें- मांस, मछली, अनाज, केला आदि।
विटामिन बी 7
बायोटिन के रूप से पहचाने जाने वाला विटामिन बी 7 स्वस्थ चयापचय को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कैसे प्राप्त करें- सोयाबीन, खमीर आदि।
विटामिन बी 9
डीएनए, आरएनए, लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने और अमीनो एसिड को संश्लेषित करने का काम करता है विटामिन बी 9। गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन बी 9 बहुत जरूरी होता है।
कैसे प्राप्त करें- संतरा, एवोकाडो, फलियां आदि।
वहीं विटामिन बी 12, डीएनए, आरएनए, लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने रखने के लिए विटामिन बी 12 बहुत काम करता है। वहीं इसे हम डेयरी उत्पादों से पास सकते हैं। तो ये घुलनशील विटामिन आपके स्वास्थ्य को संतुलित रूप से हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
Read More Articles On Other-Diseases In Hindi