
यदि आप अपने पेट के आसपास सूजन महसूस करते हैं, तो तुरंत एक डॉक्टर दिखाएं। यह कुछ अंतर्निहित गंभीर समस्याओं का चेतावनी संकेत हो सकता है।
खराब खान-पान और तनावपूर्ण जीवनशैली हम सबको गंभीर बीमारियों का शिकार बनाती है। हम अपनी खराब दिनचर्या के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं को खुद न्योता दे रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि हर बार आपकी बुरी आदतें आपको बीमार बनाती हैं। कभी-कभी आप अपने स्वास्थ्य में छोटे संकेतों को अनदेखा करने के कारण कुछ बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इन चेतावनी संकेतों में से एक है पेट या पेट के आसपास सूजन महसूस होना। पेट में सूजन को अक्सर हम लोग, गैस, ब्लोटिंग या फिर बैली फैट बढ़ने से जोड़ते हैं। लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि कभी-कभी किसी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी के कारण हमारे शरीर के एक हिस्से पर सूजन बढ़ने लगती है। अगर आपके हाथों और पैरों पर सूजन अधिक दिखाई देती है, जिसके लिए आप डॉक्टर से इलाज कराते हैं, तो फिर पेट की सूजन को अक्सर नजरअंदाज क्यों कर दिया जाता है। मोटे लोग इस तरह के मामले में सबसे ज्यादा अंजान होते हैं, क्योंकि वे इसे केवल ब्लॉटिंग मानते हैं और कुछ नहीं। आइए यहां हम आपको पेट या पेट के आसपास सूजन की वजह बताते हैं।
हालांकि, पेट की सूजन कम लोगों में होती है लेकिन यह समस्या गंभीर बीमारियों का संकेत है। आइए इस लेख में, हम आपको पेट की सूजन से होने वाली 5 ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।
पेट पर सूजन हो सकती है इन बीमारियों का संकेत
आंतों में गड़बड़ी
यदि आप पिछले कई दिनों से पेट में सूजन या पेट का फूला हुआ महससू कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह समस्या आपकी आंतों में गड़बड़ी के कारण हो सकती है। ऐसी स्थिति में, आप मिचली, उल्टी, कब्ज आदि से भी पीड़ित हो सकते हैं। यदि समस्या का इलाज ठीक से नहीं किया जाता है, तो आंतों के ट्यूमर का भी खतरा होता है। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाएं।
इसे भी पढ़ें: अधिक शराब पीना बन सकता है अल्कोहल ब्लोटिंग की वजह, जानें इसके कारण और उपाय
पेट का कैंसर
कैंसर का पता लगाना हमेशा से मुश्किल रहा है और आम व्यक्ति के लिए पेट के कैंसर के लक्षणों का पता लगाना बेहद मुश्किल है। दरअसल, पेट के कैंसर के लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन मतली, उल्टी, वजन घटने, संक्रमण जैसी कई स्थितियां पेट के कैंसर के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ, पेट में सूजन भी पेट के कैंसर का संकेत है।
पैंक्रिएटिक कैंसर या अग्नाश्य का कैंसर
यदि आपको लगता है कि आपका वजन कई दिनों से लगातार कम हो रहा है और आपकी भूख भी कम हो रही है। वहीं, इसके अलावा आपके पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द है, तो आपके अग्न्याशय में कुछ समस्या है। जी हां, अग्न्याशय यानि पेनक्रियाज में असुविधा पेट पर सूजन का कारण बन सकती है। इसलिए, यदि आपको ऐसा कुछ महसूस होता है, तो आपको तुरंत एक डॉक्टर को दिखाना चाहिए ताकि आप किसी भी गंभीर स्थिति से बच सकें।
यूटरिन या गर्भाशय का कैंसर
महिलाओं में गर्भाशय के कैंसर के लक्षणों के कारण, कभी-कभी पेट में सूजन या पेट का फूला हुआ महसूस होना आम है। गर्भाशय के कैंसर के मामले में, महिलाओं को गर्भाशय के निचले हिस्से में अधिक दर्द का अनुभव हो सकता है। यह स्थिति आमतौर पर 50 से ऊपर की महिलाओं में होती है। इसलिए, इस उम्र में महिलाओं के पेट में सूजन दिखाई दे सकती है। महिलाओं के अंगों में सूजन के कई कारण भी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अपेंडिक्स सर्जरी से होने वाले दर्द से राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय
लिवर फेल्योर
पेट पर सूजन कभी-कभी लिवर की किसी प्रकार की समस्या का संकेत हो सकती है। जी हां, वास्तव में लिवर में वसा जमा होने से पेट पर सूजन हो सकती है, जिसके कारण पेट फूला हुआ महसूस होता है और जल्दी ठीक होने का नाम नहीं लेता। लिवर डिस्फ्यूज़न का कारण शराब का सेवन, हेपेटाइटिस, दवाओं के दुष्प्रभाव आदि हो सकते हैं। इसलिए, दवाओं को हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए।
Read More Article On Other Disease In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।