
अपेंडिक्स हमारे शरीर का एक छोटा सा अंग, जिसमें सूजन आने के कारण आपको काफी दर्द हो सकता है। अपेंडिक्स में सुजन और दर्द की समस्या को एपेंडिसाइटिस कहा जाता है। दुनिया भर में लगभग 6 से 7 प्रतिशत लोग इस समस्या का सामना करते हैं और इसकी सर्जरी या ऑपरेशन भी करवाया जाता है। लेकिन अगर इस छोटे से अंग में सूजन आ जाती है, तो इससे काफी दर्द और असुविधा हो सकती है। ऐसे में इसे अनुपचारित छोड़ देने से अपेंडिक्स फट भी सकता है। जिससे कि पेट की गुहा में बैक्टीरिया और मवाद फैल सकता है, जिससे घातक जटिलताएं हो सकती हैं। इसलिए इसका समय पर इलाज करवाना बेहद जरूरी है। आइए यहां हम आपको एपेंडिसाइटिस सर्जरी के बाद दर्द से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताते हैं।
अरंडी का तेल
अरंडी का तेल यानि कैस्टर ऑयल एक गुणकारी तेल है। इसमें रिकिनोलेइक एसिड, एंटी इंफ्लामेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो आपको एपेंडिसाइटिस या अपेंडिक्स की सर्जरी के बाद के दर्द को कम करने में मदद करता है। आप एक कपड़े में 2 चम्मच अरंडी का तेल डालकर प्रभावित जगह पर रख सकते हैं। यह तेल अपेंडिक्स के दर्द को दूर करने में काफी प्रभावी है।
इसे भी पढ़ें: त्वचा पर असामान्य आकार के निशान (केलोइड्स) से छुटकारा पाना है तो अपनाएं ये उपाय
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं और यह अपेंडिक्स के दर्द से राहत पाने में भी मदद करता है। आप 1 गिलास पानी में 3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर पिएं। आप दिन में 2 बार इसका सेवन कर सकते हैं।
लहसुन
लहसुन में एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह दोनों ही अपेंडिक्स के दर्द को कम करने और हानिकारक बैक्टीरिया का खात्मा करने में मदद करते हैं। आप आधा कप पानी के साथ 2 लहसुन और 2 लौंग को कुचल कर निगल लें। ऐसा आप दर्द महसूस करने पर मदद कर सकते हैं। आप सुबह और शाम को इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हाथ-पैरों में झुनझुनी की हो सकती हैं कई वजह, जानें इस समस्या से निपटने के 5 घरेलू उपाय
ग्रीन टी
ग्रीन टी के आपके स्वास्थ्य के लिए कई फायदे होते हैं। यह कई एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है और काफी हद तक अपेंडिक्स के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। आप गर्म पानी में 1 या 2 ग्रीन टी बैग डुबोएं और अब इसमें 1 चम्मच शहद डालकर इस हर्बल चाय का दिन में 2 बार सेवन करें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को को बढ़ावा देने में मदद करता है और अपेंडिक्स के दर्द को कम करता है। आप इसके लिए पानी में बेकिंग सोडा डालें और इस पानी को तुरंत पीलें। यह आपको दर्द को कम करने में मदद करता है और सूजन को कम करता है। इस तरह आप अपेंडिक्स के दर्द को कम करने के लिए और भी कई घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं, जैसे- पुदीना, मेथी दाना, शहद और नींबू का रस, तुलसी, अदरक और नींबू का दूध का नियमित सेवन से आपको अपेंडिक्स के दर्द को कम करने में मदद करने में मदद करेगा।
Read More Article on Home Remedies In Hindi