गर्मियों में फालसा का जूस पीने से बॉडी रहती है कूल और मिलते हैं कई फायदे, जानें इसकी रेसिपी

फालसा के फल के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं, आइए इस लेख में जानते हैं फालसा का जूस आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में फालसा का जूस पीने से बॉडी रहती है कूल और मिलते हैं कई फायदे, जानें इसकी रेसिपी


फालसा फल बिल्कुल जामुन की तरह दिखता है। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों में फालसा खाने से शरीर, पेट को ठंडक मिलती है और जलन शांत होती है। फालसा तो सभी खाते हैं, लेकिन आज हम आपको फालसे का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। फालसा के जूस का सेवन करने से कई रोगों से आपका बचाव होता है। इसका जूस पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। (Falsa juice health benefits recipe in hindi)

तो चलिए एसआरपी अस्पताल, द्वारका, दिल्ली के डाइटिशियन डॉक्टर हिमांशु सिंह से फालसे का जूस पीने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं - 

1. एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर

फालसा के जूस का सेवन करने से आपके शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, यह एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर रोधी गुणों के तौर पर काम करते हैं। यह ब्रेस्ट कैंसर में फायदेमंद हो सकता है। आप इसका जूस रोजाना पी सकते हैं। 

2. कैल्शियम का सोर्स 

कैल्शियम के गुणों से भरपूर फालसे का जूस पीने से आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इससे बोन डेंसिटी भी बढ़ती है। अगर आप फालसा के जूस का सेवन रोजाना करते हैं तो आपको जोड़ों के दर्द और सूजन से भी छुटकारा मिलता है और गठिया से भी बचाव होता है। 

3. फाइबर से भरपूर

फालसे का जूस पीने से आपका पेट से जुड़े सभी रोगों से बचाव होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है। इसे पीने से पेटदर्द, सूजन, कब्ज और दस्त आदि से राहत मिलती है। फालसे के जूस का सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है। साथ ही यह आपकी भूख को खोलने का भी कार्य करता है। 

इसे भी पढ़ें - ब्लड प्रेशर कम करने में फायदेमंद होता है तिल, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें सेवन

4. विटामिन सी से भरपूर 

फालसा में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है, जिससे यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके जूस को पीने से आपके शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होतीऔर आप जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और गले की अन्य दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही यह ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में भी कारगर होता है। 

5. फाइटोकेमिकल्स कंपाउंड 

फालसे में फाइटोकेमिकल्स कंपाउंड पाए जाते हैं। यह कंपाउंड सांस से जुड़े सभी रोगों से छुटकारा दिलाता है। फालसे के गर्म जूस में काला नमक और अदरक डालकर सेवन करें। इससे अस्थमा में राहत मिलेगी।

फालसा के जूस की रेसिपी (Falsa juice recipes in hindi)

  • 250 ग्राम फालसा लें।
  • जूस बनाने के लिए सबसे पहले फालसे धो लें।
  • इन्हें जूसर में डालें।
  • इसमें 2 चम्मच शक्कर और 1चुटकी काला नमक मिला लें।
  • अब सभी सामग्री को एकसाथ पीस लें।
  • इस पेस्ट को छन्नी या सूती कपड़े से छानकर पिएं।

इसे भी पढ़ें - इन 5 तरह के लोगों को नहीं करनी चाह‍िए इंटरम‍िटेंट फास्‍ट‍िंग, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

फालसा के जूस का सेवन करने से शरीर का कई रोगों से बचाव होता है। आप चाहें तो इसके जूस के अलावा इसके फल को भी खा सकते हैं। इसका सेवन रोजाना सीमित मात्रा में करना फायदेमंद होगा।

 

Read Next

गर्मी के मौसम में भूलकर भी न करें इन 6 तरह के फूड्स का सेवन, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Disclaimer