हर किसी की चाहत होती है खूबसूरत और आकर्षक दिखना। इसके लिए लोग कई तरह के लेजर ट्रीटमेंट,क्रीम का सहारा लेते हैं। इन सब चीडों के उपयोग से चेहरे पर चमक तो आ जाती है, लेकिन चेहरे पर जमा फैट कम नहीं हो सकता। तो ऐसे में चेहरे के लिए योग करना फायदेमंद होता है। अपने चेहरे के ग्लोइंग औऱ शेप में रखने के लिए आप फेस योगा कर सकते हैं। जिस तरह से योग सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वैसे ही चेहरे के लिए भी लाभकारी होता है योग। तो आइए जानते हैं फेस को खूबसूरत औऱ आकर्षक बनाने के लिए कौनसे योग फायदेमंद हैं और कैसे आप आसानी से फेस चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।
क्या है फेस योगा
लोगो की बढ़ती उम्र का आसन इनके चेहरे पर दिखने लगता है, जिसकी वजह से वह अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई अलग-अलग तरह की चीजों को इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके लिए योग करना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि योग करने से चेहरे की मांसपेशियां मजबूत होती है। योग से चेहरे के खूब प्रबाव सही सही रहता है और इससे चेहरे पर हमेशा ताजगी नजर आती है।
इसे भी पढ़ें : ये 4 रेजिस्टेंस बैंड की गलतियां आपके वर्कआउट को करती है प्रभावित, ऐसे करें सुधार
टॉप स्टोरीज़
फिश फेस योग कैसे करें
- फिश पोज करने के लिए पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
- फिर आंखों को बंद करें।
- इसके बाद आपको मछली की तरह मुंह बनाना है, इसमें अपने गाल और होंठों के अंगर की ओर ले जाएं।
- इस पोज को करें और फिर हल्का सा मुक्सुराएं।
- इस तरह से इस योग को 2 से 3 बार करें।
फिश पोज के फायदे
फिस पोज करने से चेहरा टोन होता है और चेहरे की मासपेशियों में सुधार आता है।
चिन ऊपर करना (लिफ्ट) कैसे करें
- इस पोज के लिए पहले बैठ जाएं।
- फिर अपने सिर को ऊपर की ओर ले जाए और छत को देखें।
- बैठें हुए छत को चूमने की कोशिश करें।
- इसी तरह से चिन लिफ्ट को 3 से 4 बार करें।
चिन लिफ्ट पोज करने के फायदें
जिन लोगों को डबल चिन होती है उनके लिए ये पोज फायदेमंद होता है। चिन पोज गर्दन और जबड़े की मांसपेशियों में सुधार लाता है।
लिप पुल पोज कैसे करें
- लिप पोज योग करने के लि ए पहले बैठ जाएं।
- फिर अपने चेहरे को सीधा रखें और नीचे वाले होंठ को बहार निकालें, जिससे आपकी चीन पर खिंचाव पड़े।
- इस योग को 4 से 5 बार केरं।
लिप पुल पोज करने के फायदे
लिप पोज योग करने से चेहरे की मांसपेशियां टोन होती है और चेहरा आपर्षक दिखता है।
नेक रोल योग कैसे करें
इस पोज को करने के लिए पहले बैठ जाएं या फिर आप इसे खड़े होकर भी कर सकते हैं।
इस पोज में कंधें और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
इसके बाद सिर को क्लॉकवाइज और एंटी- क्लॉकवाइज घुमाएं।
इसे आप 5 से 6 बार करें।
नेक रोल करने के फायदे
सिर को क्लॉकवाइज और एंटी- क्लॉकवाइज घुमाकर किए जाने वाले योग से डबल चीन से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें : Weight loss: वजन कम करने के लिए अपनाए ये 5 क्रॉल एक्सरसाइज, फैट जल्द होगा गायब
योग शरीर को बीमारियों से बचाता है। वहीं अगर बार फेस योग की करें तो चेहरे को सही रूप और निखार के लिए योग बहुत फायदेमंद होता है।
Read More Article On Yoga In Hindi