मत्स्यासन से दूर करें सांस और पेट की बीमारी, जानिए इसे करने का सही तरीका

योग करने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं साथ ही हमारा शरीर बीमारियों से भी दूर रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मत्स्यासन से दूर करें सांस और पेट की बीमारी,  जानिए इसे करने का सही तरीका

शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए योग बहुत फायदेमंद होता है। योग करने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं साथ ही हमारा शरीर बीमारियों से भी दूर रहता है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस और पेट की समस्या देखने को मिल रही है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए लोग दवा का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको पता होगा कि हर चीज के लिए दवा लेना भी नुकसानदायक होता है। इससे शरीर को और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन आप बिना दवा के भी अपने सांस और पेट की बीमारी को सही कर सकते हैं वो भी योग की मदद से।  मत्स्यासन एक ऐसा आसन है जो मछली के जैसा होता है। इसलिए इस आसन को मत्स्यासन कहा जाता है। तो आइए जानते हैं कैसे मत्स्यासन की मदद से सांस और पेट की बीमारी दूर हो सकती है। 

 insideyoga

इसे भी पढ़ें : मानसिक तनाव और थकान को करना है दूर, तो नियमित रूप से करें ये 4 आसन

कैसे करें मत्स्यासन

इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। इसके बाद अपने पैरों को पद्मासन में रखें और फिर पीछे की ओर जाएं। इसके बाद जब आप इस मुद्रा में पहुच जाएं तो अपनी सांस को अंदर की तरफ खींचकर अपनी कमर को ऊपर की ओर उठा ले। जब आप इस आसन को करें तो इस बात का ध्यान रहें कि मत्स्यासन में आपका सिर और आपके हिप्स जमीन से लगे होने चाहिए वहीं सिर और हिप्स के पीछ का हिस्सा उठा हो। मत्स्यासन को आप अपनी झमता के हिसाब से करें। 

मत्स्यासन के लाभ क्या है

योग करने से शरीर को नई उर्जा मिलती है, इसी तरह मत्स्यासन भी शरीर को मजबूत रखने में मदद करता है और इसके साथ ही मत्स्यासन करने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां भी दूर हो जाती है। जिन लोगों को पेट में गैस की समस्या रहती है उन लोगों के लिए मत्स्यासन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं मत्स्यासन कई और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। 

आंखों की समस्या दूर करता है मत्स्यासन 

आज के समय में लोगों को आंखों की बहुत सी समस्या रहने लगी है। लोग अक्सर देर रात तक मोबाइल पर लगे रहते हैं जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कम होने लग गई। तो ऐसे में मत्स्यासन करना बेहद ही फायदेमंद होता। मत्स्यासन को रोजाना करने से आपकी आंखों की समस्या जल्द दूर हो सकती है। 

पीरियड्स की परेशानी से राहत

अगर किसी महिला को अनियमित पीरियड्स  की समस्या रहती है तो इसके लिए मत्स्यासन करना सबसे अच्छा माना जाता है। साथ ही मत्स्यासन करने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। 

किन लोगों को नहीं करना चाहिए मत्स्यासन 

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको कमर दर्द की परेशानी रहती है तो ऐसे लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह मत्स्यासन न करें क्योंकि इस आसन को करने से कमर पर आसर पड़ता है जिसके आपका कमर दर्द बढ़ सकता है। वहीं जो महिला प्रेगनेंट है वह भी इस आसन को करने से बचें।

इसे भी पढ़ें : Yoga For Sleep: बिस्तर पर जाने से पहले योगा करने से मिलते हैं कई फायदे, नींद की गुणवत्ता भी होगी अच्छी

शरीर को सेहतमंद और रोगों से दूर रखने के लिए योग सबसे अच्छा माना जाता है। योग करने से शरीर में बीमारियों का खतरा दूर रहता है और आप एक स्वास्थ जिंदगी जी सकते हैं। 

Read More Article On Yoga In Hindi

Read Next

Yoga For Sleep: बिस्तर पर जाने से पहले योगा करने से मिलते हैं कई फायदे, नींद की गुणवत्ता भी होगी अच्छी

Disclaimer