हेल्दी और ग्लोइंग पाने के लिए लगाएं कीवी से बने ये 3 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Kiwi Face Mask At Home: कीवी में मौजूद आवश्यक गुण त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें कीवी के फेस मास्क बनाने के तरीके।  
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी और ग्लोइंग पाने के लिए लगाएं कीवी से बने ये 3 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Kiwi Face Mask For Glowing Skin: सेहत के लिए कीवी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। यह फल पाचन दुरूस्त रखने और बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह फल चेहरे पर निखार लाने में भी मदद कर सकता है? दरअसल, कीवी में विटामिन-सी, ई और के पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। यह डैमेज स्किन को हील करने, कोलेजन बूस्ट करने और स्किन हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है। अगर कीवी से फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल किये जाए, तो यह त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकता है। 

kiwi face mask

कीवी के फेस मास्क बनाने के तरीके- How To Make Kiwi Face Mask At Home For Glowing Skin

कीवी और दही फेस मास्क

कीवी और दही का फेस मास्क त्वचा से डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या खत्म करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद हाइड्रेटिंग गुण स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद कर सकते हैं। 

कीवी और दही फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच कीवी का पल्प लीजिए। पेस्ट तैयार करके इसे चेहरे पर लगाएं और 2 मिनट तक मसाज करें। इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें। सूखने के बाद चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। 

इसे भी पढ़े- स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए ऐसे करें कीवी का इस्तेमाल, बढ़ेगा निखार और मिलेंगे कई फायदे

कीवी और बादाम का फेस मास्क

अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है तो बादाम और कीवी का फेस मास्क आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। बादाम में विटामिन-ई मौजूद होता है, जो एजिंग के लक्षण छुपाने में मदद कर सकता है। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से डलनेस और ड्राईनेस से जल्द राहत मिल सकती है। 

कीवी और बादाम का फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 1 कीवी का पल्प लीजिए। अब इसमें 3 से 4 बादाम कूटकर डालें और 1 चम्मच बेसन डालकर अच्छे से मिला लें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रहने दें।

कीवी और केले का फेस मास्क

कीवी और केले का फेस मास्क चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में मदद कर सकता है। यह फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट करने और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद कर सकता है। केले में मौजूद आवश्तक विटामिन्स और मिनरल्स डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद कर सकते हैं।

यह फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में आधा केला मैश कर लें। इसमें 2 चम्मच कीवी का पल्प और 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़े- Kiwi For Skin: बढ़ती उम्र के लक्षण को कम कर त्वचा से काले घेरों को दूर करता है कीवी, जानें क्या है इस्तेमाल कर

अगर आपकी सेंसिटीव स्किन है, तो इन फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। साथ ही अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

मुंहासों वाली स्किन के लिए सही फेस वॉश (Anti Acne Face Wash) कैसे चुनें? एक्‍सपर्ट से जानें सही तरीका

Disclaimer