Face Masks To Get Natural Glow on Chhath Puja: छठ का त्यौहार बिहार के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार को देश के लगभग सभी हिस्सों में मनाया जाता है। छठ के त्यौहार से पहले महिलाएं 36 घंटे का व्रत करती हैं। वहीं इस त्यौहार के लिए तैयारियां पहले से कर ली जाती हैं। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसके चेहरे पर प्राकृतिक निखार बना रहे। घर में तैयार किए गए नेचुरल फेस मास्क ऐसे में काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
छठ पर प्राकृतिक निखार पाने के लिए बनाएं ये फेस मास्क- Face Masks For Glowing Skin On Chhat Pooja
केला और शहद- Banana And Honey Face Mask
केले और शहद का फेस मास्क त्वचा को हाइड्रेट करने और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है। यह त्वचा की ड्राईनेस और डार्क स्पॉट्स कम करके स्किन को ग्लोइंग बनाए रखता है। इसे तैयार करने के लिए बाउल में आधा केला और आधा चम्मच शहद मिक्स करें। अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं।
टॉप स्टोरीज़
बेसन और दूध- Besan And Milk Face Mask
दूध में मौजूद प्राकृतिक गुण चेहरे पर निखार बनाए रखेंगे। यह स्किन को नमी देने में मदद करेंगे। वहीं बेसन में पाए जाने वाले बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। बेसन और दूध का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 3 चम्मच कच्चा दूध और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट तक लगाए रखें।
इसे भी पढ़े- चेहरे पर लगाएं बादाम के दूध से बने ये 4 फेस मास्क, बना रहेगा प्राकृतिक निखार
मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Multani Mitti Face Mask
मुल्तानी मिट्टी चेहरे की गहराई से सफाई करने में मददगार है। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो यह फेस मास्क आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको बाउल में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच चंदन, आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच नीम पाउडर लेना है। मिक्स करने के लिए दही इस्तेमाल करें।
बादाम तेल और एलोवेरा- Almond Oil And Aloe Vera Face Mask
ड्राई स्किन के लिए यह सबसे बेहतर फेस मास्क है। इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेटेड भी रहेगी और स्किन पर ग्लो भी आएगा। बाउल में आधा केला लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच बादाम तेल मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़े- जिद्दी दाग धब्बों को कम करने के लिए चेहरे पर लगाएं ये 3 फेस मास्क, बेदाग दिखेगी त्वचा
ओटमील फेस मास्क- Oatmeal Face Mask
ओटमील फेस मास्क के लिए दूध में 2 चम्मच ओट्स भिगोकर रखें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर 10 मिनट लगाएं रखें। पहले इस्तेमाल से ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। ओट्स में मौजूद बारीक कण त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटी-ओक्सीडेंट्स के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो स्किन को इंफेक्शन होने से बचाते हैं।
इन फेस मास्क के इस्तेमाल से आप घर पर ही प्राकृतिक निखार पा सकते हैं। अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है, तो इनके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।