मानसून में ग्लास स्किन पाने के लिए लगाएं ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

How To Get Glass Skin: बरसात के मौसम में ग्लास स्किन पाना आसान है। जानें इसके लिए कौन से फेस मास्क लगाएं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में ग्लास स्किन पाने के लिए लगाएं ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका


बरसात के मौसम में भी त्वचा की देखभाल करना जरूरी है। मौसम में नमी और उमस त्वचा में चिपचिपापन बढ़ा सकते हैं। इस कारण त्वचा बेजान और रूखी नजर आने लगती है। ऐसे में चेहरे से चमक और रौनक भी जाने लगती है। अगर इस समस्याओं के चलते आपको कहीं जाना पड़े, तो बहुत मुश्किल हो सकती है। ऐसे में काम आते हैं घर पर तैयार किये गए फेस मास्क। मानसून में भी आप ग्लास स्किन निखार पा सकते हैं। ऐसे कई फेस मास्क हैं, जिन्हें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आइये लेख में जानें मानसून के लिए ग्लास स्किन फेस मास्क। 

GLASS SKIN

मानसून में ग्लास स्किन पाने के लिए लगाएं ये खास फेस मास्क- Glass Skin Face Masks To Get Glowing Skin

चावल का पानी और ग्रीन टी- Rice Water and Green Tea

चेहरे पर चमक बनाए रखने के लिए आप चावल के पानी और ग्रीन टी का मास्क लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच ग्रीन टी लेनी है। इसमें आपको उबले चावल का पानी इस्तेमाल करना है। इस दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसमें आप एक चम्मच मिल्क पाउडर भी मिला सकते हैं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। 

दही और शहद- Curd and Honey

चेहरे पर चमक बनाए रखने के लिए आप दही और शहद भी लगा सकते हैं। दही चेहरे की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। शहद स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को 5 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें। अब 10 मिनट के लिए रहने दें फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। आपको पहली बार में रिजल्ट नजर आ जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 8 देसी नुस्खे, चमकदार और मुलायम बन जाएगी त्वचा

एलोवेरा और खीरा- Aloe Vera and Cucumber

एलोवेरा और खीरे का फेस मास्क भी आपको ग्लास स्किन निखार देगा। खीरा स्किन को हाइड्रेट रखता है। एलोवेरा चेहरे से डार्क स्पॉट्स हटाने में मदद करता है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लीजिए। इसमें 2 चम्मच खीरे का रस भी मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सादे पानी से चेहरा धो लें। 

ओट्स और केला- Oats and Banana

ओट्स और केला डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करते हैं। ओट्स स्किन की गहराई से सफाई करता है। केला स्किन को हाइड्रेट रखने और ग्लो लाने में मदद करता है। यह फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स को कुछ देर दूध में भिगोकर रख दें। इसमें आधा केला मिक्स करें। पेस्ट बनाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 

इसे भी पढ़ें- Glass Skin पाने के लिए अपनाएं ये 9 टिप्स, मिलेगा नेचुरल निखार

एलोवेरा और चावल का आटा- Aloe Vera and Rice Flour

एलोवेरा और चावल के आटे का मिश्रण त्वचा में चमक लाता है। चावल के आटे में बारीक कण होते हैं। ये स्किन भी सफाई भी करते हैं और चिपचिपाहट भी कम करते हैं। एलोवेरा स्किन पर फ्रेश ग्लो लाता है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में एक चम्मच चावल का आटा लीजिये। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच चावल का पानी मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से धो लें। 

अगर आपको स्किन प्रॉब्लम्स रहती हैं, तो पैच टेस्ट के बाद ही इन फेस मास्क को इस्तेमाल करना चाहिए।

Read Next

बार‍िश के द‍िनों में पैरों के नाखूनों में हो सकता है फंगल इंफेक्‍शन, जानें बचाव के ट‍िप्‍स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version