Toenail Fungus: टोनेल फंगस एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है जो पैरों के नाखूनों में होता है। इसे ओनिकोमाइकोसिस (Onychomycosis) भी कहा जाता है। इस इंफेक्शन के कारण नाखून मोटे हो जाते हैं और नाखूनों का रंग बदल जाता है। कभी-कभी नाखून का आकार भी बदल सकता है और नाखून की सतह पर सफेद या पीले धब्बे दिखाई दे सकते हैं। टोनेल फंगस के कई प्रकार होते हैं। आमतौर पर ये फंगस नमी वाली जगहों पर पनपते हैं। मानसून में नमी के कारण टोनेल इंफेक्शन की समस्या देखने को मिलती है। स्विमिंग पूल, शॉवर रूम, जिम या अन्य नमी वाले स्थान पर टोनेल फंगस हो सकता है। ज्यादा पसीना आने के कारण भी ना नाखून और त्वचा नम रह जाती है, जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है। जिन लोगों के नाखून अस्वस्थ रहते हैं, उनके नाखून बार-बार टूटते हैं और फंगल इंफेक्शन हो सकता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भी फंगल इंफेक्शन हो सकता है। एंटीफंगल दवाओं की मदद से टोनेल इंफेक्शन का इलाज किया जाता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं बारिश के दिनों में टोनेल इंफेक्शन से बचने के उपाय और घरेलू नुस्खे।
टोनेल इंफेक्शन से बचने के उपाय- Toenail Fungus Prevention Tips
- टोनेल इंफेक्शन से बचने के लिए पैरों को अच्छे से धोएं और सुखाएं, खासकर उंगलियों के बीच की जगह में।
- नहाने के बाद, पैरों को अच्छी तरह से सुखाएं।
- बारिश में सूती वाले मोजे पहनें और उसे रोज बदलें।
- गीले या पसीने वाले जूतों का इस्तेमाल न करें।
- जूतों को सूखने दें और पसीने वाले जूतों को न पहनें।
- सार्वजनिक स्थानों पर नंगे पैर चलने से बचें।
- नाखूनों को नियमित रूप से काटें और उसे नाखूनों को साफ करें।
- नाखूनों को बहुत छोटा न काटें और उसके किनारों को गोलाकार रखें ताकि नाखून त्वचा में धंस न सकें।
- संतुलित आहार लें और अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें।
- फंगल संक्रमण से बचने के लिए डायबिटीज जैसी बीमारियों को कंट्रोल करें।
इसे भी पढ़ें- मानसून में उमस के कारण बढ़ जाता है फंगल इंफेक्शन का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
टोनेल इंफेक्शन को दूर करने के घरेलू उपाय- Toenail Infection Home Remedies
टोनेल इंफेक्शन को दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं-
- टी ट्री ऑयल की 3 से 4 बूंदों को नारियल तेल में मिलाएं और संक्रमित नाखून पर लगाएं। 1 दिन में 2 बार इस उपाय को अपनाएं।
- एप्पल साइडर विनेगर में एंटीफंगल गुण होते हैं। 1 बाल्टी गर्म पानी में 1 कप एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इस मिश्रण में पैरों को 20 से 30 मिनट तक भिगोएं।
- लहसुन में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे संक्रमित नाखून पर लगाएं।
- नारियल तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं। संक्रमित नाखून पर नारियल तेल की मालिश करें और इसे पूरी तरह से सोखने दें।
- एलोवेरा जेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल होते हैं। एलोवेरा जेल को संक्रमित नाखून पर लगाएं और सूखने दें।
- गर्म पानी में नमक डालकर पैरों को भिगोने से आराम मिलता है। पैरों को 20 से 30 मिनट तक भिगोएं, इससे आराम मिलेगा।
इन घरेलू उपायों की मदद से टोनेल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
मानसून में चेहरे पर लगाएं एलोवेरा और चावल के पानी का फेस मास्क, चिपचिपी त्वचा से मिलेगा छुटकारा
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version