कोरियन लड़कियों की तरह ग्लास स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं ये 3 फेस मास्क

Face Masks For Glass Skin: स्किन को बेदाग, चमकदार और टाइट रखने के लिए चेहरे पर इन फेस मास्क को हफ्ते में 1 बार लगाया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कोरियन लड़कियों की तरह ग्लास स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं ये 3 फेस मास्क


Face Masks For Glass Skin: कोरियन महिलाओं की ग्लास स्किन की दुनिया दीवानी है। इनकी  स्किन चमकदार होने के साथ बेदाग भी होती है। कई महिलाएं ऐसी स्किन टोन को पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन के लिए इनका ज्यादा इस्तेमाल हानिकारक भी हो सकता है। ऐसे में ग्लास स्किन पाने के लिए घर में मौजूद चीजों से भी फेस मास्क को बनाया जा सकता है। ये फेस मास्क लगाने से स्किन बेदाग और चमकदार होने के साथ स्किन पर अंदरूनी तौर पर ग्लो भी आएगा और स्किन टाइट भी बनेगी। इस  फेस मास्क को लगाने से स्किन की कई समस्याएं भी दूर होंगी । इस फेस मास्क को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं, ग्लास स्किन पाने के लिए कौन-सा फेस मास्क लगाना चाहिए।

1. दही और गुलाब जल का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- दही

2 चम्मच- गुलाब जल

फेस मास्क बनाने का तरीका

दही और गुलाब जल का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर  रखें। इसके  बाद, चेहरे को पानी से वॉश करें। यह  फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ग्लास स्किन पाने में मदद करता है।

GLOWING SKIN

2. शहद और दूध का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- शहद

2 चम्मच- दूध

1 चुटकी- हल्दी

फेस मास्क बनाने का तरीका

शहद और दूध का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाकर  रखें। उसके बाद, इस मास्क को नॉर्मल पानी से वॉश करें । यह  मास्क स्किन को पोषण देने के साथ पिंपल्स, झाइयां आदि को भी दूर करता है और  स्किन को बेदाग भी बनाता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं दही से बना स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

3. चावल का आटा और एलोवेरा का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- चावल का आटा

2 चम्मच- एलोवेरा जेल

फेस मास्क बनाने का तरीका

चावल का आटा और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाकर  रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। यह  मास्क स्किन को टाइट रखने के साथ स्किन को ग्लास जैसा बेदाग और चमकदार भी बनाता है।

ग्लास स्किन पाने के लिए इन फेस मास्क को लगाया जा सकता है। हालांकि, चेहरे पर इन  फेस मास्क को लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए लगाएं गाजर और दही का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version