क्लियर स्किन पाने के लिए लगाएं अंडे के बने ये फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा

Egg White Face Masks For Clear Skin: क्लियर स्किन पाने के लिए चेहरे पर हफ्ते में 1 बार यह फेस मास्क लगाएं जा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्लियर स्किन पाने के लिए लगाएं अंडे के बने ये फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा


Egg White Face Masks For Clear Skin: सभी को मुलायम, साफ और क्लियर स्किन पसंद होती है। लेकिन कई बार न चाहते हुए भी स्किन पर कई तरह के दाग-धब्बे होने के साथ ब्लैकहैड्स की समस्या भी हो जाती हैं। इस कारण स्किन साफ नजर नहीं आती है। स्किन को साफ करने के लिए बहुत से लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में स्किन को क्लीन रखने के लिए अंडे से बने फेस मास्क का उपयोग किया जा सकता हैं। अंडे की सफेदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह स्किन को माइस्चर करने के साथ झुर्रियां को भी कम करती हैं। अंडे की सफेद जर्दी मुहांसे के निशान को कम करने के साथ स्किन को साफ करती हैं। आइए जानते हैं क्लियर स्किन के लिए अंडे के फेस मास्क कैसे बनाएं।

1. अंडे और शहद का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- अंडे का सफेद भाग

1 चम्मच- शहद

1/2 चम्मच- नींबू का रस

अंडे और शहद का फेस मास्क बनाने का तरीका

अंडे और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को क्लियर करने के साथ चमकदार भी बनाता है। 

GLOWING SKIN

2. अंडे और हल्दी का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- अंडे का सफेद भाग

1 चम्मच- संतरे का जूस

1/2 चम्मच- हल्दी पाउडर

अंडे और हल्दी का फेस मास्क बनाने का तरीका

अंडे और हल्दी का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को साफ करने के साथ रंगत में भी सुधार करता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं एवोकाडो और ओट्स से बना स्क्रब, मिलेगी चमकदार स्किन

3. अंडे और दही का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- अंडे का सफेद भाग

1 चम्मच- दही

1 चम्मच- मैश किया हुआ एवोकाडो

अंडे और दही का फेस मास्क बनाने का तरीका

अंडे और दही का फेस मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को पोषण देने के साथ चेहरे को साफ करता है।

क्लियर स्किन के लिए पाने के लिए यह फेस मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

 

Read Next

सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं सरसों और बेसन का फेस मास्क, ऐसे करें अप्लाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version